सपा कार्यालय में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की मनी जयंती
-सपा ने "लोकतंत्र बचाओ सप्ताह" के तहत "वोट बचाओ, देश बचाओ" विषय पर की प्रेस वार्ता
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l समाजवादी पार्टी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों एवं आदर्शों को याद किया तथा सत्य, अहिंसा, सादगी और लोकतांत्रिक मूल्यों पर चलने का संकल्प लिया।
जयंती कार्यक्रम के उपरांत समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार 2 से 8 अक्टूबर तक चलने वाले “लोकतंत्र बचाओ सप्ताह” के तहत “वोट बचाओ–देश बचाओ” विषय पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष इदरीश खान ने मतदाता सूची, मताधिकार और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का वोट उसकी सबसे महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक शक्ति है। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा पात्र मतदाता के अधिकार प्रभावित होने की स्थिति पर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।
समाजवादी पार्टी ने भारत निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को लेकर अपने सवाल एवं मांगें पत्रकारों के समक्ष रखीं। पार्टी की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने, उनके विरुद्ध मुकदमा चलाने तथा गिरफ्तारी की मांग भी दोहराई गई।
इदरीश खान ने कहा कि “वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना और लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता की आवश्यकता को जनता के सामने रखना है।
प्रेस वार्ता में पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती केवल चुनाव कराने से नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा और चुनावी प्रक्रिया में जनता के विश्वास से सुनिश्चित होती है। समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी। मुख्य रूप से इस मौके पर रामप्रकाश प्रजापति पूर्व प्रत्याशी, संजय सिंह यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी, नंदकिशोर शिवहरे प्रदेश सदस्य सपा,अवधेश बहादुर सिंह पूर्व मुख्य विकास अधिकारी, चंद्रवती वर्मा पूर्व प्रत्याशी विधानसभा राठ, शारदा श्रीवास,गीता श्रीवास,गोकुल राजपूत विधानसभा अध्यक्ष राठ, लाला प्रधान जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, युगांक मिश्रा पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका परिषद, राघवेन्द्र यादव लकी नगर अध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी, रिज़वान खान जिलाध्यक्ष अल्प संख्यक सभा,सैयद उमर जिला सचिव,राजेश श्रीवास एडवोकेट, राजेश सविता पूर्व जिला कोषाध्यक्ष,बीरबल चौधरी,लाल सिंह यादव राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी, ओम प्रकाश सोनकर वारसी प्रदेश सचिव, नईम खान,सुभान कुरैशी सभासद, हरनारायण निषाद जिला उपाध्यक्ष,मनीष यादव सिसोलर, सुनील यादव जिलाध्यक्ष छात्र सभा, जितेन्द्र यादव एडवोकेट,पीयूष यादव जिला उपाध्यक्ष छात्र सभा,जगमोहन यादव सेक्टर प्रभारी, मानवेन्द्र सिंह यादव ब्लॉक अध्यक्ष, ब्रजकिशोर खंगार, सुघर सिंह यादव, शत्रुघन यादव, देवेंद्र कुमार प्रजापति, महेश प्रताप,अजय कुमार यादव, जितेंद्र कुमार, उमाशंकर,भूपेश कुमार वर्मा, मैया राम वर्मा पूर्व चेयरमैन, प्रदीप कृष्ण वर्मा, कन्हैया कश्यप, जिला उपाध्यक्ष छात्र सभा,सुरेन्द्र कुमार एवं समाजवादी पार्टी के साथियों सहित पत्रकार साथी उपस्थित रहे।