जनपद न्यायालय हमीरपुर में गांधी और शास्त्री जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जनपद न्यायालय हमीरपुर के सभागार में गरिमापूर्ण समारोह का आयोजन किया गया|कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार राय द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। उपस्थित न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक नमन किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी का सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सद्भाव का संदेश तथा शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा का जीवन दर्शन आज भी प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों का अनुसरण ही सच्ची श्रद्धांजलि है।समारोह में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रभु नारायण पाण्डेय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमारी अफशान, विशेष न्यायाधीश एससी,एसटी रणवीर सिंह, विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट संजय कुमार गोंड, एडीजे पॉक्सो अनिल कुमार खरवार, एडीजे एफटीसी निजेंद्र कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह-IV, सिविल जज सीनियर डिवीजन अभिषेक त्रिपाठी-II, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. महेंद्र कुमार पाण्डेय, अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन शशांक गुप्ता, सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी अमीय भासिनी, सिविल जज जूनियर डिवीजन अरुण यादव तथा सिविल जज जूनियर डिवीजन एफटीसी अंकित पाल सहित अन्य न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।अंत में सभी ने गांधी एवं शास्त्री जी के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।