पुलिस लाइन हमीरपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन हमीरपुर में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक द्वारा महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी एवं सत्यनिष्ठा के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों से प्रेरणा लेने हेतु संबोधित किया गया। उन्होंने कहा कि दोनों महान व्यक्तित्वों का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है तथा उनके आदर्शों को अपने आचरण एवं कार्यशैली में अपनाकर समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन किया जा सकता है।
इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स, जनपद हमीरपुर में आयोजित समारोह के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समारोह में निरीक्षक गोपनीय आशीष कुमार, को पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा उनके सेवा अभिलेख के आधार पर उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया, जिसे पुलिस अधीक्षक जनपद हमीरपुर द्वारा प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त 6 पुलिस अधिकारियों को अति उत्कृष्ठ व उत्कृष्ठ सेवा पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया l
पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी सम्मानित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए बधाई दी गई तथा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण द्वारा दोनों महापुरुषों के आदर्शों एवं सिद्धांतों को आत्मसात करने तथा सत्य, अहिंसा, ईमानदारी, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया l