होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ
 
संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ
Updated: 10/1/2026 10:52:00 PM By Reporter-

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ
 -जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम एवं आमजन को स्वच्छता और बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी हमीरपुर अशोक कुमार ने नगरपालिका चेयरमैन  कुलदीप निषाद एवं मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनसाधारण को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक पूरे जनपद में संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी शहरी क्षेत्रों, नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण एवं समस्त ग्राम पंचायत क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
अभियान के दौरान व्यापक स्वच्छता अभियान चलाते हुए नालियों एवं झाड़ियों की सफाई तथा एंटी-लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा। दिमागी बुखार, डेंगू, मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए निगरानी समितियों के माध्यम से घर-घर जागरूकता संदेश पहुंचाए जाएंगे तथा लोगों को इन रोगों से बचाव के आवश्यक उपायों की जानकारी दी जाएगी।
पेयजल की शुद्धता एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्धता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। दूषित पानी देने वाले हैंडपंपों को चिन्हित कर उन पर लाल निशान लगाया जाएगा, ताकि लोग ऐसे हैंडपंपों का पानी पीने से बचें और जलजनित बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सभी नागरिक अभियान में सक्रिय सहभागिता करें, अपने घर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखें तथा जलभराव एवं गंदगी न होने दें। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के माध्यम से अभियान को प्रभावी बनाते हुए संचारी रोगों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सकती है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० अल्का शुक्ला, बेसिक शिक्षा अधिकारी  मुकेश खरवार, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी राजेंद्र सिंह सहित स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जनपद में धूमधाम एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती
पुलिस लाइन हमीरपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई
सपा कार्यालय में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की मनी जयंती
गांधी जयंती पर पैदल चाल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह
जनपद न्यायालय हमीरपुर में गांधी और शास्त्री जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :