होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  आईसीएआर अटारी कानपुर में डिजिटल कृषि सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर हुई चर्चा
 
आईसीएआर अटारी कानपुर में डिजिटल कृषि सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर हुई चर्चा
Updated: 10/2/2026 7:59:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

आईसीएआर अटारी कानपुर में डिजिटल कृषि सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर हुई चर्चा 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराने तथा डिजिटल तकनीक के माध्यम से कृषि विस्तार सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से आईसीएआर-अटारी, रावतपुर, कानपुर में एग्रीगुरु पार्टनर फाउंडेशन के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अटारी कानपुर के निदेशक डॉ. राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक में एग्रीगुरु पार्टनर फाउंडेशन की ओर से इजरायल के अमित सुस्मान एवं क्ररी लेवेंटन के साथ सौरभ कुमार यादव एवं अंजलि मिश्रा ने प्रतिभाग किया। अटारी कानपुर से प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार सिंह, वैज्ञानिक डॉ. सीमा यादव एवं डॉ. प्रीति यादव भी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में एग्रीगुरु पार्टनर फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने एग्रीगुरु के व्हाट्सएप आधारित चैटबॉट की कार्यप्रणाली एवं किसानों के लिए इसकी उपयोगिता  का प्रस्तुतीकरण किया। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के माध्यम से किसान व्हाट्सएप पर अपनी कृषि संबंधी समस्याएं साझा कर सकते हैं तथा आवश्यकतानुसार फोटो, वीडियो और फोन कॉल के माध्यम से समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इसका उद्देश्य किसानों को समयबद्ध, सुलभ एवं उपयोगी डिजिटल कृषि सलाह उपलब्ध कराना है। बैठक के दौरान प्रतिनिधियों ने अनुभवों को भी साझा किया। उन्होंने सीतापुर जिले में किसानों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों के साथ किए गए संवाद तथा व्हाट्सएप चैटबॉट के व्यावहारिक उपयोग से संबंधित अनुभवों पर जानकारी दी तथा प्राप्त अनुभवों के आधार पर डिजिटल माध्यम से कृषि सलाह पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर अटारी कानपुर के निदेशक डॉ. राघवेंद्र सिंह ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा संचालित किसान सारथी डिजिटल प्लेटफॉर्म की कार्यप्रणाली एवं किसानों के लिए इसकी उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसान सारथी के माध्यम से किसान कृषि संबंधी प्रश्नों का संबंधित विशेषज्ञों से समाधान प्राप्त कर रहे हैं। बैठक में एग्री गुरु के व्हाट्सएप चैटबॉट और किसान सारथी पर चर्चा करते हुए कृषि ज्ञान, विशेषज्ञ सलाह एवं समस्या समाधान सेवाओं को डिजिटल माध्यम से किसानों तक पहुंचाने की संभावनाओं पर विचार किया गया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जनपद में धूमधाम एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती
पुलिस लाइन हमीरपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई
सपा कार्यालय में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की मनी जयंती
गांधी जयंती पर पैदल चाल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह
जनपद न्यायालय हमीरपुर में गांधी और शास्त्री जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :