जिलाधिकारी ने सीएम ग्रिड सड़क कार्यों में तेजी एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | नगर में सड़क निर्माण, स्वच्छता एवं कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन द्वारा रात्रि 10.00 बजे संयुक्त रूप से विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर अनुभव सिंह भी उपस्थित रहे।रात्रि भ्रमण के दौरान जोन-3 स्थित दीप सिनेमा के पास CM-GRIDS के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। मौके पर संबंधित जोनल अधिकारी, अभियंता एवं कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी उपस्थित मिले। कार्यदायी संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त मार्ग लगभग 1.8 किमी लंबा है तथा CM-GRIDS के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्वीकृत है। परियोजना हेतु सितंबर 2026 में ₹924.84 लाख की द्वितीय किश्त स्वीकृत की गई है। मार्ग का तकनीकी रूप से व्यापक विकास एवं सुदृढ़ीकरण कराया जा रहा है, जिसमें सड़क संरचना, जल निकासी एवं आवश्यक यूटिलिटी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित किया जा रहा है।*कार्यदायी संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि समस्त कार्य पूर्ण होने में नवंबर माह तक का समय लग सकता है। इस पर जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कार्य की गति बढ़ाते हुए प्रत्येक दशा में 30 अक्टूबर तक कार्य पूर्ण कराया जाए तथा दीपावली से पूर्व मार्ग को उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण रूप से व्यवस्थित किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराए जाने पर विशेष बल दिया।निरीक्षण के दौरान व्हाइट टॉपिंग कार्य की गुणवत्ता का भी स्थलीय परीक्षण किया गया, जो मौके पर संतोषजनक पाई गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सड़क निर्माण के प्रत्येक चरण में निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। इसके उपरांत गौशाला चौराहे के पास स्थित गार्बेज वर्नेरेबल पॉइंट (GVP) का निरीक्षण किया गया।
|