होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  तहसील मौदहा में डीएम व एसपी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित
 
तहसील मौदहा में डीएम व एसपी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित
Updated: 10/3/2026 10:54:00 PM By Reporter-

तहसील मौदहा में डीएम व एसपी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित
-कुल 243 शिकायतें प्राप्त, 30 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। जन सामान्य की शिकायतों के प्रभावी एवं त्वरित निस्तारण हेतु जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील मौदहा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी हमीरपुर अशोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक  मृगांक शेखर पाठक ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनपद की चारों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 243 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 30 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। तहसील मौदहा में 68 शिकायतों में 07, तहसील राठ में 62 शिकायतों में 07, तहसील हमीरपुर में 42 शिकायतों में 07 तथा तहसील सरीला में 71 शिकायतों में 09 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
*शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण पर जोर*
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से किया जाए। शिकायतकर्ता को उसकी शिकायत के निस्तारण के संबंध में लिखित रसीद अथवा फीडबैक उपलब्ध कराया जाए। यदि कोई कार्य नियमानुसार संभव है तो उसे तत्काल पूरा किया जाए और यदि किसी कारणवश कार्य संभव नहीं है तो शिकायतकर्ता को स्पष्ट कारण बताया जाए, ताकि उसे अनावश्यक रूप से बार-बार तहसील अथवा कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। सभी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण अधिकतम सात दिवस के भीतर कर रिपोर्ट तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
*पेंशन संबंधी शिकायतों के निस्तारण एवं फर्जीवाड़े पर सख्ती
जिलाधिकारी ने वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिन लाभार्थियों की केवाईसी अथवा आवश्यक अभिलेख अधूरे हैं, वहां फील्ड कर्मचारियों को भेजकर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराने को कहा गया। विधवा पेंशन की धनराशि अथवा एटीएम के माध्यम से अवैध निकासी से संबंधित शिकायत में कड़ी जांच कर आवश्यकतानुसार एफआईआर दर्ज कराने तथा सोमवार तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी विभाग में बिचौलियों को हावी नहीं होने दिया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सीधे उपलब्ध कराया जाए।
*सड़कों पर घूम रहे अन्ना पशुओं को गोशालाओं में पहुंचाने के निर्देश
जिलाधिकारी ने सड़कों एवं सड़क किनारे घूम रहे अन्ना पशुओं को एक सप्ताह के भीतर गोशालाओं में पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों को इसमें तत्परता से कार्य करने को कहा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि के बाद यदि सड़कों पर अन्ना पशु पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारियों एवं बीडीओ की जिम्मेदारी तय करते हुए दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
गोशालाओं में भूसा, चारा, पेयजल, साफ-सफाई तथा बीमार एवं घायल गोवंश के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने और पशु चिकित्सकों द्वारा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के भी निर्देश दिए गए।
*पुलिस संबंधी शिकायतों पर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों पर तत्काल मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच करने तथा गंभीर मामलों में अविलंब एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आगामी त्योहारों को देखते हुए उन्होंने सभी थाना क्षेत्रों में समय से पीस कमेटी की बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। शोभायात्रा एवं मूर्ति विसर्जन मार्गों पर विद्युत के ढीले तारों को दुरुस्त कराने तथा सड़कों के गड्ढों एवं जलभराव की समस्या दूर कराने के लिए विद्युत, लोक निर्माण विभाग, नगर निकाय एवं विकास खंड के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए, ताकि त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
डीएम ने की मंधना रेलवे स्टेशन पर पार्किंग एवं परिवहन सुविधाओं के विकास को लेकर बैठक
पितृपक्ष की नवमी पर पूजन कर विधायक, जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने बांटा प्रसाद
अजन्मी बेटियों के लिए मातृ शक्ति ने किया महातर्पण
गंगा टास्क फोर्स ने विश्व पशु दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान
हेयर ड्रेसर' की दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी से निकला सांप मचा हड़कंप
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :