होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  जिलाधिकारी,नगर आयुक्त एवं मुख्य विकास अधिकारी ने किया रात्रिकालीन सड़क मरम्मत एवं स्वच्छता व्यवस्था का किया निरीक्षण
 
जिलाधिकारी,नगर आयुक्त एवं मुख्य विकास अधिकारी ने किया रात्रिकालीन सड़क मरम्मत एवं स्वच्छता व्यवस्था का किया निरीक्षण
Updated: 10/3/2026 11:25:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

जिलाधिकारी,नगर आयुक्त एवं मुख्य विकास अधिकारी ने किया रात्रिकालीन सड़क मरम्मत एवं स्वच्छता व्यवस्था का किया निरीक्षण 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।आज रात्रि में जिलाधिकारी,नगर आयुक्त एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नगर क्षेत्र में संचालित रात्रिकालीन सड़क मरम्मत कार्यों एवं स्वच्छता व्यवस्था के अंतर्गत विकसित किए जा रहे गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट (GVP) का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निम्न निर्देश दिए गए—1. पोर्टहोल मशीन से सड़क मरम्मत कार्य का निरीक्षण- सर्वप्रथम मंडलायुक्त आवास के निकट पोर्टहोल मशीन द्वारा कराए जा रहे सड़क मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया गया।जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि पोर्टहोल मशीन का प्रयोग केवल छोटे एवं चिन्हित गड्ढों की तकनीकी आवश्यकता के अनुरूप मरम्मत हेतु किया जाए।- जिन स्थानों पर कारपेटिंग/लेयरिंग की आवश्यकता हो अथवा मार्ग बड़े स्तर पर क्षतिग्रस्त हो, वहां पोर्टहोल मशीन का प्रयोग न किया जाए।-संबंधित अभियंताओं को निर्देशित किया गया कि मार्गों का तकनीकी परीक्षण कर छोटे एवं बड़े गड्ढों को पृथक-पृथक चिन्हित करते हुए उपयुक्त तकनीक से मरम्मत कराई जाए। समस्त सड़क मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता, सामग्री एवं तकनीकी मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
2. स्वरूप नगर स्थित माता स्वरूप रानी मार्ग पर सीएम ग्रिड कार्य इसके पश्चात स्वरूप नगर स्थित माता स्वरूप रानी मार्ग पर सीएम ग्रिड के अंतर्गत संचालित सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। मौके पर लगभग 560 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण पाया गया, जबकि दोनों ओर फुटपाथ का कार्य अभी निर्माणाधीन अवस्था में पाया गया।संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सड़क एवं फुटपाथ सहित समस्त अवशेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण कराया जाए।-कार्य में विलंब के किसी भी कारण को स्वीकार न करते हुए आवश्यक संसाधनों एवं श्रमिकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।3. निर्माण सामग्री के वाहनों के आवागमन हेतु यातायात विभाग से समन्वय कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि नो-एंट्री व्यवस्था एवं शहर में यातायात जाम के कारण निर्माण सामग्री लाने वाले मालवाहक वाहन समय से साइट तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे कार्य की गति प्रभावित हो रही है। इस पर जिलाधिकारी द्वारा नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया कि यातायात विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल समन्वय स्थापित कर व्यावहारिक एवं प्रभावी यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।यह सुनिश्चित किया जाए कि नगर के महत्वपूर्ण विकास एवं निर्माण कार्यों में आवश्यक सामग्री पहुंचाने वाले वाहनों को अनावश्यक रूप से न रोका जाए तथा निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत उनके आवागमन की सुचारु व्यवस्था की जाए।उक्त व्यवस्था का आगामी दिवस से ही प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा इसकी नियमित मॉनीटरिंग के निर्देश दिए गए। माता स्वरूप रानी मार्ग के सीएम ग्रिड कार्य को प्राथमिकता के आधार पर अतिशीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।4. कंपनी बाग चौराहे के निकट GVP का निरीक्षण- निरीक्षण के क्रम में कंपनी बाग चौराहे के निकट विकसित किए जा रहे गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट (GVP) का स्थलीय निरीक्षण किया गया।जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्थल की भूमि के स्वामित्व के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, जिस पर संबंधित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त भूमि सरकारी भूमि है।जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि उक्त स्थल पर PCTS विकसित कर उसे प्रभावी कूड़ा संकलन एवं प्रबंधन केंद्र के रूप में उपयोग में लाया जाए। प्रस्तावित व्यवस्था के अंतर्गत कम से कम 05 से 10 वार्डों से निकलने वाले कूड़े का संकलन कर मुख्य मार्गों एवं गलियों में कूड़ा एकत्र होने की स्थिति को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जाए। इसके लिए तत्काल विस्तृत कार्ययोजना तैयार करते हुए अधिकारियों/कर्मचारियों की स्पष्ट जिम्मेदारी निर्धारित करने के निर्देश दिए गए।- स्थल को अनावश्यक रूप से निष्क्रिय न रखते हुए निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कराकर शीघ्र उपयोग में लाने के निर्देश दिए गए।5. गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष जोर निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों तथा स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता हो। सभी संबंधित अधिकारी नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण एवं अनुश्रवण करते हुए यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा के अनुरूप कार्य पूर्ण हों तथा कार्यों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब अथवा शिथिलता न हो।नगर आयुक्त शिविर कार्यालय.

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
तहसील मौदहा में डीएम व एसपी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम चकदहा एवं मकरांव में जन चौपाल आयोजित
मुख्यमंत्री के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का हमीरपुर के 55 विद्यालयों में सजीव प्रसारण
जिलाधिकारी ने सीएम ग्रिड सड़क कार्यों में तेजी एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
ग्राम पंचायत कोरिया में विशेष ग्राम सभा के माध्यम से जलागम विकास एवं रिफॉर्म उत्सव
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :