जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू
-58 फील्ड ट्रेनरों को जनगणना की प्रक्रिया,प्रश्नावली और मोबाइल एप का दिया जा रहा प्रशिक्षण
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण जनसंख्या गणना के सफल संचालन के लिए जनपद कन्नौज में प्रशिक्षण गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं।सेंट जेवियर्स स्कूल में जनपद के 58 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण दो स्लॉट में आयोजित किया जा रहा है।प्रथम स्लॉट का प्रशिक्षण पांच से सात अक्टूबर तथा द्वितीय स्लॉट का प्रशिक्षण नौ से 12 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। प्रशिक्षण के दौरान जनसंख्या गणना की अवधारणाओं, प्रश्नावली, गणना प्रक्रिया, मोबाइल एप के संचालन और फील्ड स्तर पर कार्य के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी जा रही है।जनपद के लिए नामित मास्टर ट्रेनर सस्मित द्विवेदी एवं मृदुल मिश्रा का प्रशिक्षण पूर्व में एसआईआरडी, लखनऊ में संपन्न हो चुका है। दोनों मास्टर ट्रेनरों द्वारा फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद यही फील्ड ट्रेनर जनपद के विभिन्न चार्जों में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देंगे।जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में स्व-गणना 16 से 30 नवंबर 2026 तक होगी। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य करेंगे। पांच से नौ जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण दौर चलेगा।प्रशिक्षण में जनगणना कार्य की शुद्धता,पूर्ण कवरेज, निर्धारित प्रक्रिया के पालन और डिजिटल माध्यम से सही आंकड़े दर्ज करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।अधिकारियों का उद्देश्य फील्ड स्तर पर जनगणना कार्य को प्रभावी और सुचारु रूप से संपन्न कराना है।