नवरात्रि कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोजकों के साथ बैठक
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | अपर पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था डाॅ विपिन टाडा ने आगामी नवरात्रि के दौरान रावण दहन, डांडिया, दुर्गा प्रतिमा स्थापना सहित विभिन्न कार्यक्रमों को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में आयोजकों एवं संबंधित विभागों के साथ बैठक की गई। बैठक में सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात, अग्निशमन, विद्युत व्यवस्था एवं महिला सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संबंधित विभागों के समन्वय से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
|