होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  एफएचटीसी लक्ष्य पूरा होने वाली योजनाओं में खुली बैठक से होगा ‘हर घर जल’ प्रमाणीकरण
 
एफएचटीसी लक्ष्य पूरा होने वाली योजनाओं में खुली बैठक से होगा ‘हर घर जल’ प्रमाणीकरण
Updated: 10/8/2026 4:13:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

एफएचटीसी लक्ष्य पूरा होने वाली योजनाओं में खुली बैठक से होगा ‘हर घर जल’ प्रमाणीकरण
-गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण हों जल जीवन मिशन की परियोजनाएं
-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में बुधवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ‘हर घर नल से जल’ योजना के तहत संचालित परियोजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने ग्रामीण परिवारों तक नियमित एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित गुणवत्ता एवं समयसीमा के अनुरूप पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
एफएचटीसी का निर्धारित लक्ष्य पूरा कर चुकी योजनाओं में जिलाधिकारी ने ग्राम सभा की खुली बैठक आयोजित कर ‘हर घर जल’ मार्किंग एवं प्रमाणीकरण की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। प्रत्येक गांव में पेयजल आपूर्ति का रोस्टर तैयार कर निर्धारित समय पर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने तथा इसका समय ओवरहेड टैंक, पंप हाउस एवं पंचायत भवन पर प्रदर्शित कराने को कहा। विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में भी नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में परियोजनाओं के थर्ड पार्टी निरीक्षण की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को थर्ड पार्टी द्वारा किए गए निरीक्षण एवं प्रस्तुत रिपोर्ट के पुनर्परीक्षण के लिए समिति गठित करने के निर्देश दिए। समिति रिपोर्ट का परीक्षण करने के साथ आवश्यकतानुसार कार्यों का स्थलीय सत्यापन भी करेगी, ताकि निर्माण कार्यों में निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।
जिलाधिकारी ने प्रत्येक योजना में निर्मित ओवरहेड टैंक की निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार हाइड्रो टेस्टिंग कराने के बाद ही पेयजल आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए। सुरक्षित पेयजल के लिए निर्धारित मात्रा में क्लोरीनेशन, नियमित अंतराल पर पानी के नमूनों की जांच तथा एफटीके प्रशिक्षित महिलाओं के माध्यम से भी जल गुणवत्ता परीक्षण कराने को कहा। क्षेत्रीय अभियंताओं को निर्माणाधीन योजनाओं का नियमित स्थलीय निरीक्षण करने तथा कार्यस्थलों पर आवश्यक मानव संसाधन एवं मशीनरी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को हाइड्रो टेस्टिंग एवं अन्य आवश्यक कार्य पूरे होने के तत्काल बाद पुनर्स्थापित करने के निर्देश दिए गए। आवश्यकता के अनुसार एचडीडी मशीन का अधिक उपयोग करने को कहा गया, ताकि पाइपलाइन बिछाने के दौरान आमजन एवं ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न हो।
जिलाधिकारी ने परियोजनाओं की प्रगति नियमित रूप से जे.जे.एम. पोर्टल पर अपडेट करने, प्रत्येक योजना के सूचना पट्ट पर अद्यतन जानकारी अंकित कराने तथा फोटो-वीडियो एवं जियो-टैगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पूर्ण हो रही योजनाओं में ट्रायल रन पूरा कर संचालन एवं अनुरक्षण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने तथा पूर्ण योजनाओं के जल अर्पण एवं हैंडओवर की कार्यवाही समयबद्ध रूप से पूरी करने को कहा।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं शिकायत निवारण पोर्टल से प्राप्त पेयजल संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही थर्ड पार्टी निरीक्षण में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से संबंधित लंबित कमियों एवं निरीक्षण टिप्पणियों का निर्धारित समयसीमा में शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि जल जीवन मिशन सरकार की प्राथमिकता वाली योजना है। सभी संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाएं गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करते हुए ग्रामीण परिवारों तक नियमित एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के लक्ष्य के अनुरूप कार्य करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव जे जैन, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
नवरात्रि कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोजकों के साथ बैठक
सीएसजेएमयू और बीओएटी (नॉर्दन रीजन) के बीच एमओयू
बापू के विचारों पर चलकर ही देश पहुँचेगा उन्नति के शिखर पर: एआरटीओ
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके आदर्शों पर की गई चर्चा
गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिलाधिकारी ने किया माल्यार्पण एवं स्वतंत्रता संग्राम
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :