होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  कानपुर नगर में 10 से 25 अक्टूबर तक होगा मुफ्त राशन का वितरण
 
कानपुर नगर में 10 से 25 अक्टूबर तक होगा मुफ्त राशन का वितरण
Updated: 10/9/2026 5:57:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

कानपुर नगर में 10 से 25 अक्टूबर तक होगा मुफ्त राशन का वितरण
*पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को उपलब्धता के अनुसार चावल के स्थान पर मिलेगा मक्का, आधार प्रमाणीकरण न होने पर अंतिम दिन ओटीपी से भी मिलेगा राशन*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।जिला पूर्ति अधिकारी, कानपुर नगर ने जनपद के समस्त ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के अन्त्योदय अन्न योजना तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को सूचित किया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत अक्टूबर 2026 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक कराया जाएगा।
पात्र गृहस्थी योजना के राशन कार्डधारकों को मक्का की उपलब्धता के अनुसार चावल के स्थान पर मक्का वितरित किया जाएगा। निर्धारित व्यवस्था के तहत प्रति यूनिट कुल पांच किलोग्राम खाद्यान्न दिया जाएगा, जिसमें दो किलोग्राम गेहूं, दो किलोग्राम चावल के स्थान पर एक किलोग्राम मक्का तथा शेष खाद्यान्न निर्धारित अनुपात के अनुसार शामिल होगा। मक्का का स्टॉक समाप्त होने पर शासन के निर्देशों के अनुसार गेहूं एवं चावल का वितरण किया जाएगा। जिन उचित दर दुकानों पर मक्का उपलब्ध नहीं है, वहां पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार खाद्यान्न वितरित किया जाएगा। अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलोग्राम खाद्यान्न निःशुल्क दिया जाएगा।
खाद्यान्न वितरण के दौरान पोर्टेबिलिटी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। उचित दर विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी के माध्यम से राशन वितरित कर सकेंगे। वितरण की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से राशन प्राप्त नहीं कर पाने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल ओटीपी सत्यापन के माध्यम से भी निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सकेगा।
उचित दर दुकानों पर राशन वितरण का समय प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। ई-पॉस मशीन से जारी वितरण पर्ची पर गेहूं, चावल एवं मक्का का मूल्य शून्य प्रदर्शित होगा। अधिकारियों एवं उचित दर विक्रेताओं को निर्धारित गुणवत्ता का खाद्यान्न वितरित करने, कालाबाजारी एवं खाद्यान्न के डायवर्जन पर रोक लगाने तथा किसी भी पात्र लाभार्थी को अनुमन्य खाद्यान्न से वंचित न रखने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि राशन वितरण में किसी प्रकार की कठिनाई होने पर कार्डधारक संबंधित उपजिलाधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अथवा पूर्ति निरीक्षक से शिकायत कर सकते हैं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता हुआ कार्यक्रम
किण्वित जैविक खाद योजनांतर्गत कृषक दल का भ्रमण
डीबीएस कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन, 39 कंपनियों ने लिया...
500 ग्राम चरस के साथ वांछित अभियुक्त को धर दबोचा
बच्चों एवं स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की सामूहिक मार्केटिंग के लिए जनपद में बाजार विकसित करने की कार्ययोजना तैयार क
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :