डीटीसी ने परिवहन कार्यालय का किया निरीक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। संभागीय परिवहन विभाग (आरटीओ) कार्यालय में डीटीसी कानपुर परिक्षेत्र आर.आर.सोनी , एआरटीओ प्रशासन कहकशां खातून व आरआई संतोष कुमार के साथ मिल कर उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया और काम कराने आए आवेदको से बात की। डीटीसी कानपुर परिक्षेत्र आर.आर.सोनी ने बताया कि कार्यालय का निरीक्षण किया गया और पटलो पर बाबुओ के कार्य की मौके पर ही समीक्षा की गई। इसके बाद वह लाइसेंस भवन (सारथी भवन) पहचें जहां उन्होंने सभी पटलो पर हो रहे कार्य की जानकारी ली। उन्होंने काम कराने आए आवेदको से पूछतांछ की और किसी भी प्रकार की कोई असुविधा होने पर एआरटीओ प्रशासन से सीधे मिल कर अपनी समस्या का समाधान करा सकते है। एक आवेदक से उन्होंने बात की तो जानकारी हुई कि आवेदक ने स्वयं ही अपना फार्म भरा और फीस काटी तथा पटल पर स्वयं काम कराने पहुंचा और बिनाप किसी परेशानी के आवेदक का कार्य हो गया। इस पर उप परिवहन आयुक्त ने आवेदक को बधाई देते हुए जागरूक होने के लिए पीठ थपथपायी। - निरीक्षण के दौरान दलाल घूमते रहेडीटीसी के कार्यालय निरीक्षण के दौरान कुछ दलाल कार्यालय परिसर में बडे ही आराम से घूमते दिखाई पडे। उन दलालो को सुरक्षा में लगे होमगार्डो से पकड लिया। पकडे गए लोगो से डीटीसी से पूछतांछ करने पर उन्हें सख्त हिदायत देते हुए दोबारा कार्यालय परिसर के आस पास न दिखने का अल्टीमेटम दिया।
|