मेगा कैम्प से जरूरतमंदों को मिलेगा योजनाओं का लाभ, तैयारियों में जुटा प्रशासन
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।एक नवंबर को आयोजित होने वाले मेगा कैम्प में पात्रों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और विधिक सेवाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम रविंद्र कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक हुई।बैठक में संबंधित विभागों को प्री-कैम्प आयोजित कर पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन करने और उनके आवेदन व जरूरी दस्तावेजों की प्रक्रिया समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही व्यापक प्रचार-प्रसार, विभागीय स्टॉल लगाने और आपसी समन्वय से अधिकाधिक जरूरतमंदों को लाभान्वित करने पर जोर दिया गया।बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पौमेला श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक विजय कुमार मिश्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।