गांवों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरी सम्मानित,राज्यमंत्री ने बढ़ाया मान
-राज्यमंत्री कैलाश राजपूत ने प्रशस्ति पत्र और सम्मान किट देकर किया सम्मानित
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।गांवों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने और पुलिस को सहयोग देने में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरियों को मंगलवार को पुलिस लाइन में सम्मानित किया गया।उत्तर प्रदेश ग्राम प्रहरी सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत ने डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार की मौजूदगी में ग्राम प्रहरियों को प्रशस्ति पत्र और सम्मान किट प्रदान की।इस दौरान मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के ग्राम प्रहरियों के कार्यों और योगदान की सराहना की। जिले के सभी थाना क्षेत्रों से आए ग्राम प्रहरियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।समारोह का उद्देश्य ग्राम प्रहरियों का उत्साह बढ़ाने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका को सम्मान देना रहा। ग्राम प्रहरी गांवों में होने वाली गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करते हैं।