डैशबोर्ड रैंकिंग में लापरवाही पर अधिकारियों को चेतावनी
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति सुधारने और लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। बी, सी और डी रैंक वाले अधिकारियों को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि योजनाओं की रैंकिंग गिरने न दें और पात्र लाभार्थियों को समय से योजनाओं का लाभ पहुंचाएं।