खाकी का मानवीय चेहरा: वृद्धाश्रम पहुंचे एसपी
-बुजुर्गों को उपहार देकर जीता दिल;मिशन शक्ति से दिया सम्मान और सुरक्षा का संदेश
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।मिशन शक्ति फेज-6 के तहत आज एसपी विनोद कुमार ने शहर स्थित वृद्धाश्रम का भ्रमण कर बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना।इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों को शॉल, साड़ी, कपड़े और खाद्य सामग्री भेंट की।एसपी ने बुजुर्गों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। जनपद पुलिस की ओर से मिशन शक्ति अभियान के तहत सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार,क्षेत्राधिकारी सदर सुरेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।