समान काम,समान वेतन की मांग पर अड़े एनएचएम कर्मी,सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन
-मामला कन्नौज जिले के शहर स्थित विनोद दीक्षित अस्पताल परिसर में सीएमओ कार्यालय के गेट पर नारेबाजी के साथ धरना प्रदर्शन का
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।अपनी मांगों को पूरा नहीं होने से नाराज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डाक्टरों और एएनएम ने सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।करीब चार घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित रहीं।बताते चलें कि बुधवार की दोपहर एनएचएम कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डा.पंकज वर्मा के निर्देशन में बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी बिनोद दीक्षित अस्पताल परिसर स्थित सीएमओ कार्यालय पहुंचे।कार्यालय के गेट पर बैठकर नारेबाजी करते हुए स्वास्थ्यकर्मियों ने नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन करीब चार घंटे तक जारी रहने के कारण जहां जिले की सीएचसी/पीएचसी सहित जिला अस्पताल में भी स्वास्य सेवाएं बाधित रहीं, वहीं प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने समान कार्य समान वेतन और नियमितीकरण की मांग उठाते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान भी किया।कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डा.पंकज ने कहा कि कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं,उनसे डाक्टरों के बराबर नियमित काम लिया जाता है और वेतन भी कम दिया जाता है।ऐसे में समान वेतन समान कार्य और नियमितीकरण की मांग पूरी नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।प्रदर्शन के दौरान डा.नीरज ने आंदोलन को कमजोर करने के लिए जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों पर एनएचएम कर्मचारियों पर दबाव बनाने का भी आरोप लगाया।उनका कहना था कि इससे कर्मचारियों की एकजुटता टूटती है।उनका कहना था कि प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि, यदि किसी कर्मचारी को परेशान किया गया या उसका वेतन काटा गया तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान डा. नीरज, पवन कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, हर्षदर्शन, अमरदीप शर्मा, ऋतुराज शुक्ला, पवन मिश्रा, प्रतीक मिश्रा, जबर सिंह, कविता कटियार, भारती आर्या, श्रृष्टि, अर्चना वर्मा, शहरीन, अखिलेश, अनुज, अनिल, पिंकी, शालिनी वर्मा, अर्चना कन्नौजिया, सरिता शर्मा, कल्पना, रेखा कटियार, रानी देवी, निर्मला देवी, मनीषा पाल आदि मौजूद रहे।