होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  जिलाधिकारी, नगर आयुक्त एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा रात्रिकालीन भ्रमण के दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यों का निरीक्ष
 
जिलाधिकारी, नगर आयुक्त एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा रात्रिकालीन भ्रमण के दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यों का निरीक्ष
Updated: 10/15/2026 12:39:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

जिलाधिकारी, नगर आयुक्त एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा रात्रिकालीन भ्रमण के दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यों का निरीक्षण, खराब गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर में दिनांक 14 अक्टूबर, 2026 को रात्रिकालीन भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी महोदय, नगर आयुक्त महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा लोक निर्माण विभाग द्वारा शहर में कराए जा रहे सड़क सुधार एवं पैचवर्क कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थलों पर सड़क मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
*1. पनचक्की चौराहे के समीप पैचवर्क कार्य का निरीक्षण
*निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम फूलबाग क्षेत्र में पनचक्की चौराहे के समीप कराए गए पैचवर्क कार्य का निरीक्षण किया गया। मौके पर कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई।* इस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित अधिशासी अभियंता के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें फटकार लगाई गई तथा भविष्य में कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सचेत किया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि सड़क के जिन हिस्सों को मरम्मत कार्य से छोड़ दिया गया है, उन्हें भी सम्मिलित करते हुए संपूर्ण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जाए। उक्त कार्य प्रत्येक दशा में अगले दिन से प्रारंभ कराते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण कराया जाए।
*2. जीटी रोड पर फुटपाथ निर्माण कार्य के संबंध में निर्देश*
इसके उपरांत लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग शाखा के अधिकारियों के साथ जीटी रोड का निरीक्षण किया गया। टाटमिल चौराहे के समीप नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग शाखा के मध्य फुटपाथ निर्माण कार्य के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान निर्देशित किया गया कि नगर निगम द्वारा उक्त फुटपाथ निर्माण कार्य कराया जाए। कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) की आवश्यकता होने पर संबंधित विभाग द्वारा इसे उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी महोदय ने कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्रारंभ कराते हुए पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
*3. बांके बिहारी धर्म कांटा अफीम कोठी के समीप क्षतिग्रस्त सड़क पर जताई कड़ी नाराजगी*
*निरीक्षण के दौरान जीटी रोड पर अफीम कोठी की ओर बढ़ने पर बांके बिहारी धर्म कांटा के समीप सड़क अत्यधिक क्षतिग्रस्त अवस्था में पाई गई।* इस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर कार्य की प्रगति एवं अब तक मरम्मत नहीं किए जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
*संबंधित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त स्थल पर वर्तमान में गड्ढा मुक्ति के अंतर्गत डीबीएम (DBM) से पैचवर्क कराया जा रहा है तथा इसके उपरांत डीएम (DM) बिटुमिनस की परत बिछाया जाना प्रस्तावित है।
इस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सवाल किया गया कि शहर के इतने महत्वपूर्ण मुख्य मार्ग की स्थिति लंबे समय से इतनी खराब क्यों बनी हुई है तथा क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पहले क्यों नहीं कराया गया। साथ ही, जिन स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त है, वहां बिटुमिनस कार्य कराए जाने के संबंध में भ्रामक सूचनाएं दिए जाने पर भी अप्रसन्नता व्यक्त की गई।
*जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जीटी रोड सहित निरीक्षण में चिह्नित सभी क्षतिग्रस्त स्थलों पर सड़क सुधार एवं मरम्मत के कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराए जाएं। यदि दिनांक 30 अक्टूबर, 2026 तक समस्त कार्य पूर्ण नहीं कराए जाते हैं, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक एवं दंडात्मक कार्रवाई हेतु शासन को संस्तुति प्रेषित की जाएगी।*
जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित किया कि शहर के प्रमुख मार्गों की मरम्मत एवं पैचवर्क कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा गुणवत्ता में कमी स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित विभागीय अधिकारी कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्यों को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी शिविर कार्यालय

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
‎समान काम,समान वेतन की मांग पर अड़े एनएचएम कर्मी,सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन
नशाखोरी की खबर दिखाने पर मीडियाकर्मियों की गिरफ्तारी से आक्रोश, डीएम को सौंपा ज्ञापन
13 साल से चकरोड पर कब्जा,न्याय की आस में पानी की टंकी पर चढ़े 77 वर्षीय बुजुर्ग
‎सेंट जेवियर स्कूल में ट्रैफिक पुलिस का पाठ:नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावकों की बढ़ेगी मुश्किलें
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :