पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक द्वारा पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यालय परिसर एवं विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई, अनुशासन तथा कार्यालयीन व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान अपराध शाखा, महिला सेल, साइबर क्राइम थाना एवं साइबर सेल कार्यालय का बारीकी से अवलोकन किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अभिलेखों को अद्यतन रखने, कार्यालय परिसर में स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने तथा कार्यों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यालयीन कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।