सेंट जेवियर स्कूल में ट्रैफिक पुलिस का पाठ:नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावकों की बढ़ेगी मुश्किलें
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश और क्षेत्राधिकारी यातायात शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में शहर के सेंट जेवियर स्कूल में यातायात जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।यातायात निरीक्षक रविशंकर त्रिपाठी ने नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावकों को होने वाली कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी।टीएसआई आफाक खान ने विद्यार्थियों से हेलमेट,सीट बेल्ट,एयरबैग और सड़क संकेतों से जुड़े सवाल पूछे।सही जवाब देने वालों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।साथ ही लर्नर और स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी देकर यातायात नियमों के पालन की अपील की गई।इस मौके पर यातायात उपनिरीक्षक राम प्रताप सिंह, छोटू सिंह यादव और आरक्षी एवं चालक नीरेश सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।