विश्व एनेस्थीसिया दिवस पर 600 से अधिक NCC कैडेट्स को CPR एवं AED प्रशिक्षण
-सीएमओ डॉ. एन.पी. सिंह के निर्देशन में डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने किया जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस वाराणसी।मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वाराणसी डॉ. एन.पी. सिंह के निर्देशन में विश्व एनेस्थीसिया दिवस के अवसर पर हरसेवा नंद स्कूल, रमना में 600 से अधिक NCC कैडेट्स को CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) एवं AED (ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर) का जीवनरक्षक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी, राजकीय चिकित्सा अधिकारी, वाराणसी एवं सीपीआर विशेषज्ञ ने किया।
उत्तर प्रदेश के सात जिलों सहित आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना के कैडेट्स ने लिया प्रशिक्षण
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, गाजियाबाद, वाराणसी एवं चंदौली सहित आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से आए NCC कैडेट्स ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को हृदयगति रुकने की स्थिति में तत्काल CPR शुरू करने, आपातकालीन चिकित्सा सहायता बुलाने तथा AED के उपयोग की जानकारी दी गई।
डॉ. द्विवेदी का संदेश—“Nobody Should Die Without CPR”
डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि हृदयगति रुकने पर शुरुआती मिनट अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। समय पर CPR और AED का उपयोग जीवन बचाने की संभावना बढ़ाता है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक तक जीवनरक्षक प्रशिक्षण पहुँचाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल शुकवीर पूनिया, मेजर (प्रोफेसर) लाल बिहारी प्रसाद एवं कैप्टन रामजी प्रसाद उपस्थित रहे।
डॉ. एन.पी. सिंह
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वाराणसी
डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी
राजकीय चिकित्सा अधिकारी, वाराणसी एवं सीपीआर विशेषज्ञ
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार