थाना अमरिया कस्बा में हुई घटना के संबंध में 03 नामजद अभियुक्त गिरफ्तारी
-घटना से संबंधित शस्त्र, कारतूस एवं वाहन बरामद
जिला संवाददाता बुद्ध सेन कश्यप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस अमरिया ।जनपद पीलीभीत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना अमरिया पुलिस द्वारा कस्बा अमरिया में दो पक्षों में दिनांक 12/10/2026 के मध्य हुए विवाद एवं फायरिंग की घटना के संबंध में पंजीकृत अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक 14.10.2026 को 03 नामजद अभियुक्तों 1. संतोष कुमार गुप्ता 2. कौशल गुप्ता3. . नरेश कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।जिनके कब्जे से 01 लाइसेंसी रायफल .315 बोर, 01 अवैध तमंचा .315 बोर, जिंदा एवं खोखा कारतूस तथा घटना में संबंधित 01 महिंद्रा TUV-300 कार बरामद की गई है। उक्त घटना के संबंध में थाना अमरिया पर मुकदमा अपराध संख्या 240/2026, धारा 190/191(2)/191(3)/103(1)/3(5)/352/115(2)/351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है।पंजीकृत अभियोग में बरामदगी के आधार पर धारा 3/25/27/30 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी कर उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता:1. संतोष कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 मंगल सेन गुप्ता, निवासी वार्ड नं0 13, मेन रोड, कस्बा एवं थाना अमरिया, पीलीभीत2. कौशल गुप्ता पुत्र नरेश कुमार गुप्ता, निवासी वार्ड नं0 13, मेन रोड, कस्बा एवं थाना अमरिया, जनपद पीलीभीत3. नरेश कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 मंगल सेन गुप्ता, निवासी वार्ड नं0 13, मेन रोड, कस्बा एवं थाना अमरिया, पीलीभीत।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:1. उ0नि0 अमित सिंह, थाना अमरिया2. उ0नि0 राजेश कुमार, थाना अमरिया3. हे0का0 अनिल कुमार, थाना अमरिया4. का0 अंकुर कुमार, थाना अमरिया5. का0 आकाश मान, थाना अमरिया6. का0 जॉनी यादव, थाना अमरिया