होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  1 नवंबर को आयोजित होगा मेगा लीगल कैंप
 
1 नवंबर को आयोजित होगा मेगा लीगल कैंप
Updated: 10/24/2026 5:44:00 AM By Reporter-

1 नवंबर को आयोजित होगा मेगा लीगल कैंप
पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर lआगामी 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले मेगा लीगल कैंप को सफल बनाने तथा पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर द्वारा विकासखंड सरीला के तहसील परिसर स्थित सभागार में छठवें दिन लघु विधिक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं, पात्रता की शर्तों तथा लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी।
यह कार्यक्रम जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर राम प्यारे के मार्गदर्शन तथा सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर वंदना अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित किया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को चिह्नित करने पर विशेष जोर दिया। संबंधित विभागों से अपील की गई कि वे अपनी-अपनी योजनाओं के अंतर्गत पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों का चिह्नांकन कर उनकी सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर को उपलब्ध कराएं, ताकि आगामी 1 नवंबर को आयोजित मेगा लीगल कैंप में अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया जा सके।
श्रम विभाग की ओर से विजय पाल सोनकर ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उद्योग विभाग, समाज कल्याण विभाग की ओर से राघवेंद्र, कृषि विभाग से जनक सिंह एवं चंद्र प्रकाश, परिवहन विभाग से धर्मवीर महाजन, कौशल विकास विभाग से शिवकरन तथा पंचायती राज विभाग से महेश पाल सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को अपनी-अपनी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। महिला एवं बाल कल्याण, मत्स्य तथा स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी की ओर से एडीओ आरडी राम मनोहर सोनी ने सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर पीएलवी प्रेमचंद, पीएलवी पवन तिवारी एवं पीएलवी नीरज विश्वकर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
पीएलवी पवन तिवारी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे आगामी 1 नवंबर को आयोजित होने वाले मेगा लीगल कैंप में सहभागिता कर पात्रता के अनुसार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। उन्होंने संबंधित विभागों से भी समन्वय स्थापित कर पात्र लाभार्थियों को चिह्नित करने तथा उन्हें योजनाओं से लाभान्वित कराने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य विधिक जागरूकता को बढ़ावा देने के साथ समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को उनके अधिकारों की जानकारी उपलब्ध कराना तथा उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। इसी क्रम में मेगा लीगल कैंप के माध्यम से यह प्रयास किया जा रहा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव अथवा अन्य कठिनाइयों के कारण सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न
एमएलसी चुनाव को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन
अनाज कारोबारी फर्म में हेराफेरी परमुनीम और आढ़ती पर धोखाधड़ी का आरोप
पुलिस महानिरीक्षक महोदय पीएसी पूर्वी जोन का भ्रमण निरीक्षण कार्यक्रम
सरीला में स्नातक MLC चुनाव में दिखा उत्साह, कतार में लगे मतदाता
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :