अनाज कारोबारी फर्म में हेराफेरी परमुनीम और आढ़ती पर धोखाधड़ी का आरोप
वरिष्ठ संवाददाता हरि ओम
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस महोबा। जनपद में करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है अनाज कारोबारी विनोद पुरवार ने प्रेस वार्ता कर अपनी फर्म में करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। विनोद पुरवार के अनुसार, उनकी फर्म अम्बे ट्रेडर्स एवं किशोरी ऑयल एंड दाल मिल में कार्यरत मुनीम प्रशांत गुप्ता और नवीन कृषि मंडी में कच्चे आढ़ती का कार्य करने वाले बृजेश कुमार गुप्ता उर्फ टिंकू गुप्ता पर मिलीभगत कर खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का आरोप है उनका दावा है कि बिना वास्तविक खरीद के रकम दर्ज कर फर्म से धनराशि निकाली गई विनोद पुरवार ने बताया कि अब तक 4 करोड़ 44 लाख 83 हजार 321 रुपये से संबंधित अभिलेख मिले हैं, जबकि शेष रकम के दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं उन्होंने 20 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित वीडियो को भी अपने और कर्मचारियों के खिलाफ सुनियोजित साजिश बताया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, नियमानुसार कार्रवाई करने और कथित रूप से हड़पी गई धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।
|