सरीला में स्नातक MLC चुनाव में दिखा उत्साह, कतार में लगे मतदाता
मतदान के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष जरिया पुलिस बल के साथ मौजूद रहे |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर | सरीला विकास खण्ड सरीला में आज इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान के दौरान मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। सरीला ब्लॉक परिसर स्थित मतदान केन्द्र पर सुबह से ही महिला और पुरुष मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही।पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वन्दना यादव और पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक हमीरपुर-महोबा पुष्पेन्द्र यादव ने अपने साथियों के साथ मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने अपने वोटर ID कार्ड दिखाकर लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी का संदेश दिया।इस दौरान पुष्पेन्द्र यादव ने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कैम्प लगाकर मतदाताओं की मदद की और पर्चियां काटीं। सपा प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की गई।पुष्पेन्द्र यादव ने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। समाजवादी पार्टी के पक्ष में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हो रहा है। जो उत्साह आज दिख रहा है, वह 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा सरकार बनने का संकेत है|मतदान केन्द्र पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ।मतदान के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष जरिया मनोज पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे |