पुलिस महानिरीक्षक महोदय पीएसी पूर्वी जोन का भ्रमण निरीक्षण कार्यक्रम
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर, धर्मवीर (IPS) पुलिस महानिरीक्षक पीएसी पूर्वी जोन प्रयागराज द्वारा 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर नगर का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।
सर्वप्रथम पुलिस महानिरीक्षक महोदय को सेरेमोनियल गार्द द्वारा सलामी दी गई।
महोदय द्वारा RTC परिसर में बने इनडोर गेम्स रूम व लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया।
इसके बाद बैडमिंटन हॉल, वाहिनी अस्पताल, पुलिस मॉडर्न स्कूल, कम्प्यूटर लैब/E-लाइब्रेरी, नवनिर्मित अतिथि गृह, निर्माणाधीन 108 आवासों की स्थिति, एवं अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया साथ ही अधिकारी कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
भ्रमण कार्यक्रम के पश्चात पीएसी के कर्मचारियों से संवाद स्थापित किया गया और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किए जाने हेतु निर्देश दिए।
निरीक्षण/भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय अतुल शर्मा पीएसी अनुभाग कानपुर, सेनानायक महोदय बी0बी0 चौरसिया उपसेनानायक तनु उपाध्याय सहायक सेनानायक शैलेंद्र कुमार बाजपेयी सहित वाहिनी के समस्त अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।