कन्नौज में बवाल: हिंदुस्तान आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सपाइयों ने पीटा, पुलिस से भी धक्का-मुक्की
-मामला कन्नौज जिले के कन्नौज शहर स्थित मकरंदनगर तिराहे पर शनिवार की सुबह पौने 12 बजे के करीब का
-दिवंगत सपा नेता मुलायम सिंह और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंकने को लेकर आजाद मंच कर रहा था तैयारी
-पुतला जलाए जाने की सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में पहले से मौजूद था पुलिस बल, सपाई नेता और कार्यकर्ता
-पुलिस की मौजूदगी में सपा नेत्री ने आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जड़ा थप्पड़
-बीस मिनट के बबाल में सपाइयों से पिट रहे अध्यक्ष को पुलिस ने धक्का मुक्की के बीच बचा कर किया सुरक्षित
-मामले में दोनों पक्षों की ओर से कार्यवाही को लेकर दिया गया है पुलिस को अपना अपना शिकायती पत्र
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।हिंदुस्तान आजाद मंच के नेताओं द्वारा समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता मुलायम सिंह और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला जलाए जाने की योजना धरी की धरी रह गई। उपरोक्त सपा नेताओं का पुतला जलाए जाने से पूर्व ही बड़ी संख्या में पुलिस की मौजूदगी के बाद भी मौके पर मौजूद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान सपा नेत्री ने भी अध्यक्ष को थप्पड़ों से पीट दिया।बीच बचाव के दौरान पुलिस कर्मियों से भी जमकर धक्का मुक्की हुई।दोनों पक्षों की ओर से कार्यवाही को लेकर अपना अपना शिकायती पत्र पुलिस को दिया गया है।बताते चलें कि हिंदुस्तान आजाद मंच के नेताओं द्वारा शनिवार को दिवंगत सपा नेता मुलायम सिंह और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंकने और प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया गया था।
सुबह साढ़े 11 बजे के करीब आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु निर्धारित कार्यक्रम स्थल कन्नौज शहर के मकरंदनगर तिराहे पर पहुंचे। सपा प्रमुख का पुतला जलाए जाने की खबर किसी प्रकार पुलिस और सपाई नेताओं को लगी तो मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल,सपा नेता और कार्यकर्ता भी यहां पहले से ही पहुंच गए।अध्यक्ष मुकेश पाल यहां कार से पहुंचे और जैसे ही मकरंदनगर तिराहे की ओर मौजूद पुलिस बल की ओर बढ़े इसी दौरान सपाई नेताओं और आजाद मंच के अध्यक्ष के मध्य विवाद हो गया। विवाद के दौरान जहां एक महिला सपा नेता ने अखिलेश का पुतला जलाएगा की बात कहते हुए अध्यक्ष को पीट दिया, वहीं देखते ही देखते मौके पर मौजूद अन्य सपाई भी मुकेश पर टूट पड़े।थप्पड़ों की मार और लात घूँसो की पिटाई से राष्ट्रीय अध्यक्ष सड़क पर गिर पड़े। बता दें कि, बबाल के दौरान जहां आजाद मंच के गिने चुने ही कार्यकर्ता मौके पर पहुंच सके थे, वहीं बबाल की जानकारी पर उनमें गहरा आक्रोश नजर आया।मौके पर मौजूद पुलिस बल जब अध्यक्ष को बचाने के लिए दौड़ा तो इस दौरान आपस में उलझे मंच के अध्यक्ष और सपाइयों द्वारा पुलिस से भी धक्का मुक्की होती नजर आई। करीब बीस मिनट के हंगामें और बबाल के दौरान पुलिस ने किसी प्रकार कड़ी मशक्कत करके आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सपाइयों के चंगुल से बचाकर सुरक्षित कर पाया।इस दौरान मौके पर सपाई नेताओं का कहना था,कि आजाद मंच के पदाधिकारी द्वारा उनके नेता का पुतला जलाये जाने की तैयारी थी, इसके अलावा उनके नेता का अपमान और अभद्रता की जा रही थी, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।वहीं आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना था कि उनके प्रदर्शन की जानकारी पहले ही जिलास्तरीय अधिकारियों को दी गई थी।मौके पर पहुंचने पर पुलिस को देखने के बाद उन्हें लगा कि पुलिस की जानकारी में मामला है,लेकिन उनके साथ धोखा हुआ। पाल का कहना था कि,उन पर जानलेवा हमला किया गया है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।आगामी चुनाव में अखिलेश यादव को करारा जवाब दिया जाएगा।
मामले को जानकारी पर घटना क्रम के करीब 25 मिनट बाद कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।इसे पहले ही सपाई मौके से जा चुके थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पाल को पुलिस अपनी गाड़ी से कोतवाली ले गई।मामले को लेकर सपाई एसपी कार्यालय पहुंचे और आजाद मंच के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।राष्ट्रीय अध्यक्ष पाल की ओर से सपा नेत्री शशिमा दोहरे, मुन्ना यादव,भानू यादव,एक काला कोट पहने व्यक्ति (नाम अज्ञात) के खिलाफ शिकायती पत्र दिया गया है।मामले में सपा नेत्री शशिमा सिंह दोहरे का पुलिस कप्तान विनोद कुमार को दिए गए शिकायती पत्र में कहना था कि उपरोक्त दल के नेता ने पहले जातिसूचक गलियां देते हुए मारपीट की, इसके अलावा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंकने आये थे।इनके खिलाफ पहले से मुकदमें दर्ज हैं,कई प्रार्थनापत्र दिए गए लेकिन कार्यवाही नहीं हुई।विभिन्न समाज के लोगों को सोशल मीडिया पर गलियां देने के भी आरोपी है।प्रशासन कार्यवाही करे।फिलहाल उपरोक्त मामले में पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है।