गंगा टास्क फोर्स ने जलवायु कारवाई दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भारतीय सेना की 137 सी ई टी एफ बटालियन टी ए 39 गोरखा राइफल गंगा टास्क फोर्स ने श्री शिवदयाल गुप्ता इंटर कॉलेज सलेमपुर के विद्यार्थियों के साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय जलवायु कारवाई दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष गुप्ता एवं शिक्षकगण तथा छात्र छात्राए उपस्थित रहे। गंगा टास्क फोर्स के नायब सूबेदार रोशन गुरुंग ने विधालय के विद्यार्थियो तथा स्थानीय लोगो को संबोधित करते हुए बताया कि जलवायु कार्रवाई दिवस का उद्देश्य लोगों को जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक करना और पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रेरित करना है।आज हम जलवायु परिवर्तन के गंभीर परिणाम देख रहे हैं। कहीं भीषण गर्मी पड़ रही है, कहीं बाढ़ आ रही है, कहीं सूखा पड़ रहा है, तो कहीं बेमौसम बारिश लोगों के जीवन को प्रभावित कर रही है।याद रखिए, जलवायु परिवर्तन केवल पर्यावरण की समस्या नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन, हमारे भविष्य और आने वाली पीढ़ियों के अस्तित्व का सवाल है।इसके बदलाव के लिए हमे किसी बड़े पद या बड़ी ताकत की आवश्यकता नहीं होती। एक छोटा-सा कदम भी बड़ा परिवर्तन ला सकता है। अगर प्रत्येक विद्यार्थी एक पेड़ लगाए और उसकी देखभाल करे, बिजली और पानी की बर्बादी रोके, प्लास्टिक का उपयोग कम करे और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखे, तो हम मिलकर एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं।इस अवसर पर जवानों ने स्कूल स्टाफ तथा छात्र छात्राओं को पौधे वितरित किए तथा जलवायु के बदलाव हेतु शपथ दिलायी।
|