होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  शहनाई की गूंज के बीच 93 जोड़े बंधे विवाह बंधन में, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद
 
शहनाई की गूंज के बीच 93 जोड़े बंधे विवाह बंधन में, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद
Updated: 10/30/2026 8:46:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

शहनाई की गूंज के बीच 93 जोड़े बंधे विवाह बंधन में, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद
-मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भीतरगांव में हुआ आयोजन, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुए विवाह
-प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये का प्रावधान, कन्या के खाते में मिलेंगे 64 हजार रुपये
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।शहनाई की मधुर धुन, वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विवाह की रस्मों के बीच शुक्रवार को 93 जोड़ों ने अपने नए जीवन की शुरुआत की। अवसर था मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विकासखंड भीतरगांव की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह का। हमीरपुर रोड स्थित कठेरुआ के क्षत्रिय पैलेस में आयोजित समारोह में एक ओर वैदिक मंत्रों के बीच विवाह की रस्में पूरी हुईं, वहीं आठ जोड़ों का विवाह मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित इस समारोह में विभिन्न वर्गों के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह संपन्न कराए गए। इनमें अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के 66, अन्य पिछड़ा वर्ग के 18, सामान्य वर्ग का एक तथा अल्पसंख्यक वर्ग के आठ जोड़े शामिल रहे। योजना के माध्यम से निर्धन एवं निराश्रित परिवारों की बेटियों के साथ ही पात्र विधवा, परित्यक्ता एवं तलाकशुदा महिलाओं को भी विवाह के लिए सहायता प्रदान किए जाने का प्रावधान है।
समारोह में नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक उपहार सामग्री प्रदान की गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये का प्रावधान है। इसमें 64 हजार रुपये की आर्थिक सहायता कन्या के बैंक खाते में ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाती है। इसके अतिरिक्त 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री प्रदान की जाती है, जबकि 15 हजार रुपये प्रति जोड़ा भोजन, पंडाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत एवं प्रकाश सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर व्यय किए जाते हैं। इस प्रकार योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों के विवाह में महत्वपूर्ण सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
विवाह समारोह में पारंपरिक उत्सव की झलक भी देखने को मिली। मुख्य द्वार पर शहनाई वादन के साथ वर-वधू और उनके परिजनों का स्वागत किया गया। स्थानीय कलाकारों ने राधा-कृष्ण की रासलीला पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विवाह की रस्मों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच पूरा आयोजन स्थल उत्सवमय रहा। सभी 93 जोड़ों के विवाह संबंधित धार्मिक एवं सामाजिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराए गए।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख भीतरगांव अशोक कुमार सचान, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उपजिलाधिकारी घाटमपुर, खंड विकास अधिकारी भीतरगांव गिरीश मिश्र, सह नोडल अधिकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय कुमार उत्तम, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बीरपाल तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
ओईएफ सहकारी बैंक के अंशधारकों को चार वर्षों से नहीं मिला लाभांश,
आईआईटी कानपुर का C3iHub करेगा उत्तर प्रदेश साइबर सिक्योरिटी ऑपरेशंस सेंटर की स्थापना और संचालन
बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली झोपड़ी पर पलटी
पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी,दिखाया गया सजीव प्रसारण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :