होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  आईजीआरएस रैंकिंग में हमीरपुर ने प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान, 92.86 प्रतिशत अंकों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन
 
आईजीआरएस रैंकिंग में हमीरपुर ने प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान, 92.86 प्रतिशत अंकों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन
Updated: 11/3/2026 11:37:00 PM By Reporter-

आईजीआरएस रैंकिंग में हमीरपुर ने प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान, 92.86 प्रतिशत अंकों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन
-जिलाधिकारी अशोक कुमार के निर्देशन एवं सतत पर्यवेक्षण में जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण से मिली उपलब्धि, डिफॉल्टर संदर्भों की संख्या रही शून्य
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी माह अक्टूबर 2026 की आईजीआरएस,एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में जनपद हमीरपुर ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जनपद ने कुल 140 अंकों में से 130 अंक अर्जित कर 92.86 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की है।
जिलाधिकारी अशोक कुमार द्वारा पदभार ग्रहण करने के उपरांत जनशिकायतों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को विशेष प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए। उनके सतत पर्यवेक्षण एवं प्रभावी मॉनिटरिंग का परिणाम है कि जनपद ने प्रदेश स्तर पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की है।
जनपद में शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया, जिसके फलस्वरूप माह अक्टूबर के अंत में डिफॉल्टर संदर्भों की संख्या शून्य रही। इसके साथ ही शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ताओं से सीधे संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया गया। धरातलीय निरीक्षण, नियमित समीक्षा एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के माध्यम से निस्तारण की गुणवत्ता सुनिश्चित की गई, जिससे शिकायतकर्ताओं में संतुष्टि का स्तर भी बेहतर रहा।
जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन जनता दर्शन में स्वयं फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिले।
इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त अधिकारियों एवं आईजीआरएस सेल की टीम को बधाई देते हुए कहा कि जनसुनवाई शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। इसका उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित कर उन्हें न्याय एवं राहत प्रदान करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसी निष्ठा, संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ शिकायतों का निस्तारण जारी रखें तथा आगामी महीनों में जनपद को प्रदेश की रैंकिंग में प्रथम स्थान पर लाने के लिए विशेष प्रयास करें।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
एडीजी जोन ने महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के विरोध में युगांक मिश्रा के नेतृत्व में सपा ने किया प्रदर्शन व डीएम को दिया ज्ञापन
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत निःशुल्क रसोई गैस रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम आयोजित
डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र 5.0 के प्रचार-प्रसार हेतु कोषागार में जागरूकता गोष्ठी आयोजित
डीएम ने मौदहा-जलालपुर-कुपरा मार्ग एवं बिवार पेयजल योजना का किया औचक निरीक्षण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :