भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के विरोध में युगांक मिश्रा के नेतृत्व में सपा ने किया प्रदर्शन व डीएम को दिया ज्ञापन
-धीरेन्द्र शास्त्री का पुतला छीनने पर पुलिस से हुई नोकझोंक।
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका परिषद हमीरपुर युगांक मिश्रा के नेतृत्व में कथावाचक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण, सनातन धर्म एवं महिलाओं की धार्मिक आस्था से जुड़े कथित अपमानजनक बयानों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने धीरेन्द्र शास्त्री का पुतला दहन करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने पुतला छीन लिया। इसको लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस प्रशासन के बीच नोकझोंक भी हुई। इसके बाद युगांक मिश्रा के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।युगांक मिश्रा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और सनातन संस्कृति के आराध्य हैं। उनके जीवन, पवित्र धाम और धार्मिक परंपराओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करना करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने वाला है। विशेष रूप से माताओं और बहनों की धार्मिक आस्था एवं पवित्र व्रत परंपराओं को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि धीरेन्द्र शास्त्री को प्रधानमंत्री का कथित भाई बताया जाता है, ऐसे में उनसे धार्मिक मर्यादा, सामाजिक जिम्मेदारी और भाषा की शालीनता बनाए रखने की अपेक्षा और भी अधिक है। किसी भी व्यक्ति को प्रसिद्धि के नाम पर करोड़ों लोगों की आस्था और भगवान श्रीकृष्ण के सम्मान को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि धार्मिक मंचों का उद्देश्य समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देना होना चाहिए, न कि देवी-देवताओं और धार्मिक मान्यताओं पर अमर्यादित टिप्पणियां करना। प्रशासन पूरे प्रकरण का संज्ञान लेकर भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करे और निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे।
वहीं दूसरे ज्ञापन के माध्यम से समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के जिला महासचिव विकास गुप्ता ने दीपावली पर्व के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों द्वारा छोटे दुकानदारों, हलवाई, परचून दुकानदारों एवं मिठाई विक्रेताओं को सैंपलिंग और जांच के नाम पर अनावश्यक परेशान किए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने मांग की कि खाद्य पदार्थों की जांच नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से हो तथा छोटे व्यापारियों का अनावश्यक उत्पीड़न रोका जाए।इस मौके पर मुख्य रूप से मिस्बाहुल हसन उर्फ लाला प्रधान जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड,राघवेन्द्र यादव लकी नगर अध्यक्ष जिला मीडिया प्रभारी,सैयद उमर जिला सचिव,रिजवान खान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, लाल सिंह यादव राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी,सुधीर एडवोकेट,विवेक यादव जिला उपाध्यक्ष व्यापार सभा, विकास गुप्ता,लाला यादव शैलेंद्र निषाद, रवि यादव एडवोकेट,प्रियम यादव,जितेंद्र कुमार,विकेश यादव टैटू फैन, रजा हुसैन,सुभान कुरैशी सभासद, संजय श्रीवास सभासद, नईम खान पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी , मोहम्मद जुनैद,विकास कुमार, रविंद्र सेन, देवेश कुमार सेक्टर प्रभारी, अजय निषाद सभासद, विवेक निषाद, गोविंद निषाद,सचिन निषाद, सौरभ निषाद, सोनू निषाद, सुमित निषाद , असद राइन,आदिल खान शाहिद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।