होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  डीएम ने मौदहा-जलालपुर-कुपरा मार्ग एवं बिवार पेयजल योजना का किया औचक निरीक्षण
 
डीएम ने मौदहा-जलालपुर-कुपरा मार्ग एवं बिवार पेयजल योजना का किया औचक निरीक्षण
Updated: 11/3/2026 11:41:00 PM By Reporter-

डीएम ने मौदहा-जलालपुर-कुपरा मार्ग एवं बिवार पेयजल योजना का किया औचक निरीक्षण
-सड़क निर्माण की गुणवत्ता परखी, मानकों के अनुरूप मिले निर्माण कार्य; पेयजल योजना में नियमित जलापूर्ति, साफ-सफाई एवं पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने जनपद में संचालित विकास कार्यों एवं निर्माण परियोजनाओं की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेने के उद्देश्य से मौदहा-जलालपुर-कुपरा मार्ग तथा बिवार पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण कार्य की तकनीकी गुणवत्ता की जांच की तथा संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौदहा-जलालपुर-कुपरा मार्ग पर किलोमीटर 18.7 के पास सड़क की खुदाई कराकर उसकी चौड़ाई एवं विभिन्न परतों की मोटाई की जांच कराई। इस मार्ग की कुल लंबाई 19.6 किलोमीटर है, जिसमें किलोमीटर 15.0 से 19.6 तक 5.6 किलोमीटर हिस्से में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सड़क की निर्धारित चौड़ाई 7 मीटर के सापेक्ष मौके पर माप सही पाई गई। इसी प्रकार सड़क की ऊपरी बिटुमिनस कंक्रीट  परत की निर्धारित मोटाई 3 सेंटीमीटर के सापेक्ष 4 सेंटीमीटर तथा ग्रैनुलर क्रस्ट एवं डेंस बिटुमिनस मैकडम की कुल निर्धारित मोटाई 47 सेंटीमीटर के सापेक्ष 51 सेंटीमीटर पाई गई। कंक्रीट में एक्सपेंशन ज्वाइंट के पास भी निर्धारित 29 सेंटीमीटर के सापेक्ष 30.5 सेंटीमीटर मोटाई मिली। वर्तमान में मार्ग पर बिटुमिनस कंक्रीट का कार्य कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में निर्मित होने वाली सभी सड़कों का निर्माण निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्तापूर्ण सामग्री के साथ कराया जाए। निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उमरी तिराहा बिवार के पास आवश्यकतानुसार पुलिया निर्माण कराने के संबंध में भी संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिए।
नमामि गंगे योजना के अंतर्गत बिछाई जा रही पेयजल पाइपलाइनों के संबंध में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन बिछाने का कार्य व्यवस्थित ढंग से कराया जाए, ताकि भविष्य में सड़क क्षतिग्रस्त न हो तथा पेयजल आपूर्ति भी निर्बाध बनी रहे।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने बिवार पेयजल योजना परिसर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों को नियमित रूप से स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच कराने पर जोर दिया। टंकी की अंतिम सफाई जनवरी 2026 में कराए जाने की जानकारी पर उन्होंने निर्देश दिए कि पेयजल टंकी की नियमित अंतराल पर सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग अरुण कुमार, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार, सहायक अभियंता अरुण कुमार सिंह, अवर अभियंता  अनूप निरंजन, अवर अभियंता  मुन्नी लाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
एडीजी जोन ने महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के विरोध में युगांक मिश्रा के नेतृत्व में सपा ने किया प्रदर्शन व डीएम को दिया ज्ञापन
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत निःशुल्क रसोई गैस रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम आयोजित
डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र 5.0 के प्रचार-प्रसार हेतु कोषागार में जागरूकता गोष्ठी आयोजित
आईजीआरएस रैंकिंग में हमीरपुर ने प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान, 92.86 प्रतिशत अंकों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :