होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत निःशुल्क रसोई गैस रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम आयोजित
 
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत निःशुल्क रसोई गैस रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम आयोजित
Updated: 11/3/2026 11:43:00 PM By Reporter-

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत निःशुल्क रसोई गैस रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम आयोजित
-जनपद के 1,60,867 उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ₹10.36 करोड़ से अधिक की धनराशि अंतरित; दीपावली पर पात्र परिवारों को मिलेगा निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल का लाभ
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हमीरपुर। दीपावली के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर रिफिल की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लोक भवन सभागार, लखनऊ से आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को ₹1,500 करोड़ की रसोई गैस रिफिल सब्सिडी का वितरण किया गया।
इस योजना के अंतर्गत जनपद हमीरपुर के कुल 1,60,867 उज्ज्वला लाभार्थी परिवारों के बैंक खातों में ₹10,36,46,608 दस करोड़ छत्तीस लाख छियालीस हजार छह सौ आठ रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई। इससे पात्र परिवारों को दीपावली के अवसर पर गैस सिलेंडर रिफिल कराने में आर्थिक सहायता मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान विधायक द्वारा लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर एवं सब्सिडी के डेमो चेक वितरित किए गए।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने अतिथियों एवं उपस्थित महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है। इसके माध्यम से गरीब परिवारों की महिलाओं को पारंपरिक ईंधन से निकलने वाले धुएं से मुक्ति दिलाने के साथ उनके स्वास्थ्य, सम्मान एवं जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है।
मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार गरीबों, महिलाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की महिलाओं को स्वच्छ रसोई ईंधन उपलब्ध कराया गया है। दीपावली के अवसर पर गैस रिफिल सब्सिडी का लाभ प्रदान करना सरकार की गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के प्रति संवेदनशीलता तथा महिला सशक्तीकरण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सभी पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा रहा है। डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में सब्सिडी की धनराशि अंतरित की जा रही है, जिससे उन्हें गैस सिलेंडर रिफिल कराने में आर्थिक सहायता मिल सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा गैस की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सुचारु बनाए रखी जाए।
डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना केवल रसोई गैस उपलब्ध कराने की योजना नहीं, बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान एवं सुविधा से जुड़ी महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देते हुए महिलाओं को पारंपरिक ईंधन के धुएं से होने वाली परेशानियों से राहत प्रदान की जा रही है।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज यादव, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार, उज्ज्वला योजना के जिला नोडल अधिकारी हर्ष गुप्ता, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मनोज कुमार सिंह एवं शैलेंद्र प्रसाद शुक्ला सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, गैस एजेंसियों के संचालक एवं वितरक तथा बड़ी संख्या में महिला लाभार्थी उपस्थित रहीं।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
एडीजी जोन ने महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के विरोध में युगांक मिश्रा के नेतृत्व में सपा ने किया प्रदर्शन व डीएम को दिया ज्ञापन
डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र 5.0 के प्रचार-प्रसार हेतु कोषागार में जागरूकता गोष्ठी आयोजित
डीएम ने मौदहा-जलालपुर-कुपरा मार्ग एवं बिवार पेयजल योजना का किया औचक निरीक्षण
आईजीआरएस रैंकिंग में हमीरपुर ने प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान, 92.86 प्रतिशत अंकों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :