विधायक ने छठ पूजा घाटों का किया निरीक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने छठ पूजन की तैयारी हेतु, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय एवं नगर निगम की टीम के साथ छठ पूजा घाटों का औचक निरीक्षण किया। विधायक ने नगर आयुक्त को कहा कि, मैंने अपनी पूरी विधानसभा में छोटे-बड़े मिलाकर कुल 32 घाटों का निर्माण कराया है।जिसमें लाखों लोग छठी मैया के पूजन को सुंदर वातावरण में संपन्न करते हैं। प्रतिवर्ष हम लोग काफी समय पूर्व से ही इस पर कार्य करते हैं। पिछली बार, छठी मैया की पूजन के ठीक पहले, जब आपने नगर आयुक्त का कार्यभार संभाला था। तब उस समय छठ पूजा थी।और आपका भी सहयोग भरपूर हमें प्राप्त हुआ था।अब पुनः इस बार भी आपका सहयोग हमें छठी मैया के भक्तों के पूजन के लिए भरपूर चाहिए। विधायक जी ने नगर आयुक्त को छठ पूजा घाटों के साफ सफाई लाइट व्यवस्था तथा आवागमन के मार्ग को दुरुस्त करने को कहा।नगर आयुक्त ने अधीनस्थ उपस्थित, जिम्मेदार एक्सचियन्स एवं जोनल्स को मौके पर ही निर्देश दिया कि, विधायक के निर्देश का अभिलंब पालन हो। और छठ मैया के पूजन की तैयारी, समय से पूर्व कंप्लीट पूरी हो जानी चाहिए। दिन-रात लगातार युद्ध स्तर पर कार्य करें और रोज की रोज इसकी रिपोर्टिंग और जानकारी नगर आयुक्त और विधायक जी दोनों को दी जाए। निरीक्षण के उपरांत नगर आयुक्त ने विधायक को भरोसा दिलाया कि, छठ पूजन के पूर्व ही, प्रत्येक घाटों के साफ सफाई पूर्ण हो जाएगी और आवश्यकता अनुसार संबंधित व्यवस्था को भी पूर्ण कर दिया जाएगा। उक्त निरीक्षण में विधायक सुरेंद्र मैथानी के साथ, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय एवं जेड एस ओ जोन-06 विजय शंकर शुक्ला,अधिशासी अभियंता जोन-06 आरके सिंह तथा उमा यादव, राजेश यादव, रवि यादव, आरके गिरी,हृदेश पाठक,केडी शिवनाथ यादव,राकेश,जीतू सिंह एवं जे पी गॉड एवं नगर पार्षद विनय पटेल,श्रीनारायण पांडे,परमहंस दुबे,संदीप सिंह,शिवम् पांडे,मोहित सविता,प्रियक,विनोद श्रीवास्तव,अजय गुलवानी आदि लोग मौजूद रहे |
|