श्रद्धा के साथ परंपरागत ढंग से मौनियों ने चराई मौन
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर,हमीरपुर l सोमवार की सुबह नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मौन चराने की परंपरा का निर्वहन किया गया। सुबह से मौनियों ने स्नान आदि से निर्वत्त होने के उपरांत नए परिधानों में मोर पंख हाथ में लेकर अपने-अपने गांव की रहुनियां में पहुंचे और विधि विधान के साथ मंत्रोच्चारण के बाद गाय का पूजन करके मौन व्रत प्रारंभ किया दिन भर गांव की सीमा पर बने देवालयों में पहुंचकर पूजनअर्चन किया और शाम को वापस आकर गौपूजन के उपरांत मौनव्रत का पारण किया। मवईजार में पूर्व प्रधान महेश चंद्र शिवहरे, विदोखर पुरई में प्रधान सुंदरलाल प्रजापति, विदोखर मेंदनी में लालाराम यादव आदि ने मौजूद रहकर मौनियों को सहयोग प्रदान किया। वहीं मौनियों ने इस अवसर पर गांव में चारागाह के रूप में हरी फसल गायों को दान कराकर उनके भरण पोषण के इंतजाम कराए।