जुआ खेल रहे आधा दर्जन जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर,हमीरपुर l पुलिस ने बांकी रोड स्थित पानी की टंकी के आगे मैदान में छापा मारकर जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 5,180 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
उपनिरीक्षक अमोल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर छह लोगों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में राजा बाबू निवासी पिपरौंदा (मौदहा), मनोज कुमार निवासी रविन्द्रनाथ टैगोर नगर सुमेरपुर, मातादीन निवासी बपरेथा (चरखारी), सोनू निवासी रामनगर सुमेरपुर, कल्लू उर्फ सुखराम निवासी पलरा तथा गोरेलाल निवासी रविन्द्रनाथ टैगोर नगर सुमेरपुर शामिल हैं।