होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  15 नवंबर को धूमधाम से मनेगा सनातन सेवा सत्संग
 
15 नवंबर को धूमधाम से मनेगा सनातन सेवा सत्संग
Updated: 11/10/2026 11:16:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

15 नवंबर को धूमधाम से मनेगा सनातन सेवा सत्संग 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सनातन सेवा सत्संग समिति उत्तर प्रदेश की एक आवश्यक बैठक केशव नगर स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय के समीप आर. के. "अग्निहोत्री निवास" पर अखिलेश शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य सुधीर भाई मिश्रा ने बताया कि आगामी 15 नवंबर को संस्था का पंद्रहवां स्थापना दिवस एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर दोपहर 12 बजे संकट मोचन मंदिर, बर्रा से भव्य सनातन धर्म वाहन यात्रा प्रारंभ होगी। यह यात्रा बर्रा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों एवं बर्रा बाईपास चौराहे से होते हुए साकेत नगर, निराला नगर, चावला मार्केट गोविंद नगर से गुजरकर परंपुरवा स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचेगी, जहां संत समागम का आयोजन होगा। यात्रा प्रमुख राजीव भट्ट ने बताया कि क्विक फाइव फैमिली फाउंडेशन के सदस्य यात्रा की व्यवस्थाओं का दायित्व संभालेंगे। के.के. बाजपेयी ने बताया कि यात्रा में संत-महात्माओं के साथ भगवान की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर झांकियों का पुष्पार्चन कर स्वागत किया जाएगा।राजेश दीक्षित 'कक्का' ने बताया कि वर्ष 2026-27 का प्रतिष्ठित सनातन रत्न सम्मान अजय मिश्रा को प्रदान किया जाएगा। उन्हें यात्रा में सुसज्जित रथ पर बैठाकर सम्मान स्थल तक ले जाया जाएगा, जहां संतों के पावन सान्निध्य में उन्हें संस्था का वर्ष का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया जाएगा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत भी किया जाएगा। पवन तिवारी ने बताया कि परंपुरवा स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में अपराह्न तीन बजे से संतों का पंचोपचार पूजन किया जाएगा। वहीं रामू मिश्रा ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से आशीष दीक्षित, ओमकांत त्रिपाठी, सुभाष मिश्रा, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, कैप्टन अनिल चतुर्वेदी, , यमुना प्रसाद पांडेय, जगदीश प्रसाद गुप्ता, समीर मिश्रा, अमित बाजपेई ,श्याम बाबू शुक्ला, अवधेश तिवारी, निरंजन दीक्षित, निमिष त्रिपाठी, आयुष शर्मा, पीयूष तिवारी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
गोवर्धन पूजा पर जिलाधिकारी एवं सदर विधायक ने पौथिया गौशाला में विधि-विधान से किया पूजन, गोवंशों को खिलाए गुड़, चना एवं फ
श्रद्धा के साथ परंपरागत ढंग से मौनियों ने चराई मौन
इचौली व नायक पुरवा ग्राम पंचायत के नवयुवकों द्वारा पेयजल व्यवस्था सुधार की मांग को लेकर किया गया जल सत्याग्रह
जुआ खेल रहे आधा दर्जन जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विधायक ने छठ पूजा घाटों का किया निरीक्षण
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :