उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ छठ महापर्व, आतिशबाजी के साथ मनाया गया पर्व का उल्लास
-मामला तिर्वा नगर में महा छठ पर्व मनाए जाने का
-उगते सूर्य को अर्घ्य देकर आस्था के साथ व्रत का पारण, हुई आतिशबाजी
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।महापर्व छठ के चौथे और आखिरी दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही पूजा अर्चना और आतिशबाजी के बीच आस्था का पर्व संपन्न हो गया।बताते चलें कि तिर्वा नगर में बड़ी संख्या में परिवार महा छठ पर्व को मनाते हैं। चार दिनों के इस पर्व को लेकर दीपावली के बाद से ही श्रद्धालुओं ने पर्व को मनाए जाने के लिए जोरशोर से तैयारियां भी शुरू कर दी थीं।छठ महापर्व में सूर्य देवता को अर्घ्य देना सबसे महत्वपूर्ण परम्पराओं में से एक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार सूर्य देव की उपासना से आरोग्य और सुख संवृद्धि का आशीर्वाद मिलता है, वहीं छठी मईया की पूजा अर्चना से संतान की लंबी उम्र, परिवार की खुशहाली और सुखी जीवन की कामना के लिए की जाती है। इस पर्व में डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर उनके प्रति आभार जताया जाता है, जबकि उगते सूर्य को अर्घ्य देकर नई ऊर्जा और सकारात्मकता का स्वागत किया जाता है।बता दें कि बीती 13 नवम्बर को नहाय खाय के साथ महा पर्व छठ की शुरुआत हुई थी।14 नवंबर को लोहंड़ा और खरना के तहत पूजा अर्चना की गई।अगले दिन 15 नवंबर को भगवान सूर्य को पूजा अर्चना के साथ संध्या अर्घ्य देते हुए अस्तगामी सूर्य से श्रद्धालुओं ने संतान, सुख संवृद्धि और खुशहाली की कामना की।महापर्व के चौथे और अंतिम दिन सोमवार को व्रती और अन्य श्रद्धालुओं ने सूर्य भगवान को को उषा अर्घ्य के साथ पूजा अर्चना के साथ अपने अपने व्रत को पूरा किया। 36 घंटे का निर्जला व्रत भी इस दौरान पूजन अर्चन के साथ पूर्ण हुआ।इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य और छठी मईया से मंगल करने, संतान सुख, और संवृद्धि की कामना की।बताते चलें कि पर्व को लेकर श्रद्धालुओं ने तरह तरह का भोजन और कई प्रकार से बनाए गए प्रसाद का भी पूजा अर्चना के बाद वितरण किया।बताते चलें कि महापर्व पर छठी मईया के गीत गूंजते हुए नजर आए,वहीं घाटों से लेकर घरों में भी श्रद्धालुओं ने तरह तरह से अपनी पूजा को संपन्न किया।तिर्वा नगर में श्रद्धालुओं गोपाल स्वर्णकार, कृपाल स्वर्णकार, रेशू, बउआ, रिंकू स्वर्णकार, उमाशंकर, संदीप, शिवम, राम, कांति गुप्ता, शिवानी गुप्ता, शिखा गुप्ता, आरती दीक्षित, प्रज्ञा सक्सेना, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।