यातायात नियमों की जानकारी देकर छात्रों को किया जागरूक,सही जवाब देने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।एसपी विनोद कुमार के निर्देश और क्षेत्राधिकारी यातायात शिल्पा वर्मा के पर्यवेक्षण में कन्नौज पब्लिक स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी यातायात रविशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में टीएसआई आफाक खान ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी दी।टीएसआई आफाक खान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यातायात नियमों की जानकारी सीधे जिंदगी और मौत से जुड़ी है। प्रत्येक व्यक्ति को इन नियमों की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने सिक्स लेन और फोर लेन सड़क की जानकारी देने के साथ ही विभिन्न लेन पर वाहनों के संचालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व को तार्किक ढंग से समझाया।इस दौरान टीएसआई ने विद्यार्थियों से यातायात नियमों से जुड़े सवाल भी पूछे। सही जवाब देने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में रुचि दिखाते हुए यातायात नियमों की जानकारी गंभीरता से सुनी और इसे बेहद उपयोगी बताया।कार्यक्रम में आरक्षी संदीप कुमार, विद्यालय की प्रधानाचार्या, शिक्षकगण एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय प्रबंधक प्रदीप तिवारी का सहयोग रहा।