मुख्यमंत्री योगी ने कन्नौज के समाजसेवियों को पत्र लिखकर सराहा,जनसेवा के कार्यों को बताया प्रेरणादायी
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज के समाजसेवी पंकज मिश्रा, उमेश, मिलन और आकाश को पत्र लिखकर उनके सामाजिक कार्यों, जनसेवा के प्रति समर्पण और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है।दो अक्टूबर 2026 को लिखे गए पत्र में मुख्यमंत्री ने समाजसेवियों को समाज और सरकार के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि निःस्वार्थ भाव से समाजहित में कार्य करने वाले नागरिक लोकतंत्र की असली ताकत हैं।उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को समझकर उनकी आवाज उचित मंच तक पहुंचाते हैं।मुख्यमंत्री ने वर्ष 2017 से पहले प्रदेश की कानून व्यवस्था और वर्तमान सरकार द्वारा अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कानून के राज को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। साथ ही गरीब, वंचित, वृद्ध, दिव्यांग, महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में समाजसेवियों की भूमिका को अहम बताया।पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सबका साथ,सबका विकास की भावना के साथ सशक्त उत्तर प्रदेश के निर्माण में सभी नागरिकों की सहभागिता को जरूरी बताया गया है।मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि समाजसेवियों का सेवा भाव और संवेदनशीलता विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगी।मुख्यमंत्री द्वारा व्यक्तिगत रूप से पत्र भेजकर सामाजिक योगदान की सराहना किए जाने को कन्नौज के लिए गौरव का विषय बताया जा रहा है। यह पहल समाजसेवा से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।