लाला लाजपत राय के शहादत दिवस पर विचार गोष्ठी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब केसरी लाला लाजपत राय के आज शहादत दिवस पर कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा यूको बैंक चौराहा,लाजपत नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कानपुर महानगर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने की।संचालन संयोजन महानगर के महासचिव दीपक धवन का रहा। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।विचार गोष्ठी में अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि लाला लाजपत राय देश की आजादी के आंदोलन के महान नायक थे। उनका साहस, त्याग, राष्ट्रभक्ति और अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा ने कहा कि साइमन कमीशन के विरोध में आंदोलन के दौरान उन्होंने जिस वीरता और दृढ़ता का परिचय दिया, वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सदैव अमर रहेगा।पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि लाला जी का योगदान स्वर्णिम रहा। कांग्रेसजनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा देश की एकता, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।
|