दिन व रात के तापमान का अंतर बढा रहा बीमारियों का खतरा
- दोपहर में पारा 30 डिग्री से ऊपर तो रात में 14 डिग्री के आस-पास
- संक्रमण फैलने के लिए वातावरण अनुकूल, हर घर में फैला संक्रमण |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | दिन और रात के तापमान के भारी अंतर के चलते जहां संक्रमण की बीमारियां तेजी से फैल रही है तो वहीं यह समय संक्रमण फैलने का माना जा रहा है। बताया जाता है कि गर्मी और वातावरण में नमी के कारण वैक्टीरिया को पनपने का अवसर मिलता है और जिसके चलते लोग बुखार, जुकाम, खांसी आदि बीमारियों से ग्रसित होते है।दीपावली के बाद अब आधा नवम्बर भी बीत चुका है लेकिन अभी सर्दी नही हो रही है। हांलाकि रात में सिरहन पैदा करने वाली ठंड होने लगी है लेकिन इसका दिन में कोई प्रभाव नही दिखाई दे रहा है। रात और दिन के तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। जहां दिन का पारा 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा तो दूसरी ओर रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। कई घरों में पंखे चलते है लेकिन रात में ठंड का स्तर बढता है। ऐसे में बीमारी का खतरा भी बना रहता है। वहंी अब आने वाले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा, वर्षा के कोई भी आसार नही है। देर रात तथा सुबह की धुंध बढेगी। मौसम विभाग द्वारा बताया गया कि अभी एक सप्ताह तक दिन का तापमान ऐसे ही बना रहेगा उसके बाद सर्दी बढेगी। बदलते मौसम में बच्चों और बुजुर्गो की सेहत की देखभाल का खास ख्याल रखने को कहा गया।