पटकापुर अग्निकांड: महापौर पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का दिया आश्वासन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। सोमवार तड़के पटकापुर क्षेत्र में भीषण अग्निकांड की घटना हुई थी, जिसमें एक महिला एवं एक बच्चे सहित दो लोगों की दुखद मृत्यु हो गई तथा कई लोग घायल हुए हैं। महापौर प्रमिला पाण्डेय ने पटकापुर में हुए अग्निकांड के घटनास्थल पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर महापौर ने पाया कि क्षेत्र में गलियाँ अत्यंत संकरी हैं, उनमें 06 से 07 मंजिला इमारतों का निर्माण किया गया है। संकरी गलियों एवं बहुमंजिला भवनों के कारण अग्निकांड के दौरान लोगों को घटनास्थल से बाहर निकलने तथा राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। महापौर ने घटना में मृतकों के परिजनों एवं घायलों के परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संकरी गलियों में 06 से 07 मंजिला भवनों के निर्माण की जांच कराई जाए तथा भवन निर्माण संबंधी नियमों एवं मानकों के अनुपालन की स्थिति का परीक्षण किया जाए। म1हापौर ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा मानकों एवं भवन निर्माण नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाना आवश्यक है।
|