होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  उपलब्धि:-क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग मे विवि ने 47.8 अंक के साथ वैश्विक सूची में बनाई जगह
 
उपलब्धि:-क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग मे विवि ने 47.8 अंक के साथ वैश्विक सूची में बनाई जगह
Updated: 11/17/2026 10:23:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

उपलब्धि:-क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग मे विवि ने 47.8 अंक के साथ वैश्विक सूची में बनाई जगह
- प्रदेश के विश्वविद्यालयों में पहला, एशिया में 490वां और देश में 61वां स्थान
- गुड गवर्नेंस में 80.1 और समानता के क्षेत्र में 62 अंक हासिल किए
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की । विश्वविद्यालय ने क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2027 (QS Sustainability Rankings 2027) में अपनी जगह बनाते हुए वैश्विक स्तर पर 1301-1400 के बैंड में स्थान प्राप्त किया है। विश्वविद्यालय को एशिया में 490वां और भारत में 61वां स्थान मिला है। वहीं, प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में सीएसजेएमयू ने पहला स्थान हासिल किया है। विश्वविद्यालय का कुल स्कोर 47.8 रहा है। यह उपलब्धि पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समावेशन, सुशासन और सतत विकास के प्रति विवि की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग में दुनिया के उच्च शिक्षण संस्थानों का मूल्यांकन पर्यावरणीय और सामाजिक स्थिरता के साथ संस्थागत सुशासन के विभिन्न मानकों पर किया जाता है। वर्ष 2027 की रैंकिंग में दुनियाभर के 2004 विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है। इनमें एशिया के 850, दक्षिण एशिया के 193 और भारत के 99 संस्थान शामिल हैं। ऐसे वैश्विक मूल्यांकन में सीएसजेएमयू की उपस्थिति विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और संस्थागत प्रगति को अंतरराष्ट्रीय पहचान को दर्शाता है। गुड गवर्नेंस यानी सुशासन के क्षेत्र में 100 में से 80.1 अंक प्राप्त करना विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि है। वहीं समानता (इक्वालिटी) के क्षेत्र में 62 अंक और पर्यावरणीय स्थिरता में 56 अंक हासिल किए हैं। नॉलेज एक्सचेंज यानी ज्ञान के आदान-प्रदान में 55.2 अंक प्राप्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त पर्यावरणीय प्रभाव में 48.8, स्वास्थ्य एवं कल्याण में 48.1, पर्यावरणीय अनुसंधान में 45.4 तथा पर्यावरणीय शिक्षा में 44 अंक मिले हैं।सामाजिक प्रभाव के क्षेत्र में 40.2 अंक, रोजगार एवं उसके परिणामों में 22.2 और शिक्षा के प्रभाव के मानक पर 10.3 अंक प्राप्त हुए हैं। - राज्यपाल के मार्गदर्शन को दिया श्रेय उपलब्धि का श्रेय प्रदेश की राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन, प्रेरणा और प्रोत्साहन को दिया है। उच्च शिक्षा में गुणवत्ता, संस्थागत विकास, शोध, नवाचार, सामाजिक उत्तरदायित्व और समावेशी विकास को लेकर उनकी दूरदर्शी सोच विश्वविद्यालय के लिए प्रेरणास्रोत रही है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2027 में विश्वविद्यालय की उपस्थिति शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सतत विकास केवल रैंकिंग प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि प्रत्येक उच्च शिक्षण संस्थान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। विश्वविद्यालय शिक्षा और शोध को आगे बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक विकास और सतत प्रगति में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह सामूहिक प्रयास जारी रखने का आह्वान किया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पटकापुर अग्निकांड: महापौर पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का दिया आश्वासन
आईआईटी कानपुर, क्यूट ब्रेन्स और कानपुर देहात पुलिस की पहल
दिन व रात के तापमान का अंतर बढा रहा बीमारियों का खतरा
वेतन बढ़ोत्तरी को लेकर सफाई कर्मियों का हल्ला बोल
लाला लाजपत राय के शहादत दिवस पर विचार गोष्ठी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :