पिकअप और सवारियों से भरे ऑटो में भिड़ंत,आधा दर्जन घायल
-मामला कन्नौज जिले के थाना इंदरगढ़ अंतर्गत उमर्दा के बढ़नपुर गांव के निकट का
-तेज रफ्तार पिकप की टक्कर से ऑटो हुई बुरी तरह क्षतिग्रस्त,घायलों को उपचार हेतु भेजा गया मेडिकल कॉलेज तिर्वा
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ संदीप शर्मा
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस तिर्वा संवाददाता।बुधवार की सायं तेज रफ्तार एक पिकप और सवारियों से भरी ऑटो में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में ऑटो क्षतिग्रस्त हो गई जबकि उस पर बैठी महिला पुरुष सवारियां घायल हो गईं।आधा दर्जन घायलों को उपचार हेतु तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।जानकारी के मुताबिक हाजीपुर गांव निवासी शिवम पुत्र जुगल किशोर अपने मामा के यहां से अपने गांव वापस लौटने के लिए ऑटो से रवाना हुए थे। ऑटो में रामदेवी पुत्री मेवाराम, सरस्वती पत्नी रामभरोसे, निशा पत्नी अजय कुमार, अरविंद पुत्र रामभरोसे, सोनी पत्नी अरविंद, जुगल किशोर की पत्नी सोनी देवी, भी सवार थे। बुधवार की देर सायं जैसे ही उपरोक्त सवारियों से भरा ऑटो उमर्दा कस्बे के निकट बढ़नपुर मोड़ के निकट पहुंचा, इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकप के चालक ने अनियंत्रण के कारण ऑटो को टक्कर मार दी। पिकप की रफ्तार इतनी तेज थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गई।दुर्घटना के बाद पिकप चालक मौके से गायब था। हादसे में ऑटो सवार उपरोक्त 6 महिला पुरुष घायल हुए हैं।हादसे की जानकारी आसपास से गुजर रहे राहगीरों और ग्रामीणों ने इंदरगढ़ थाना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से दुर्घटना में घायल हुए लोगों को उपचार हेतु तिर्वा मेडिकल कॉलेज भिजवाया। मेडिकल कॉलेज में घायलों का उपचार जारी था।मामले में थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं हो सकी थी। घायलों और उनके परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच और आगे की कार्यवाही की जाएगी। हादसे के दौरान घटना स्थल पर हड़कंप का माहौल नजर आता रहा