समरसेबल की बोरिंग के दौरान पाइप में उतरा करंट,चार झुलसे,एक की हालत गंभीर
-मामला कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के जदेपुर्वा का
-बोरिंग करते समय लोहे के पाइप और समर मशीन में एच.टी लाइन का करेंट उतरने से हुआ हादसा
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ संदीप शर्मा
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस तिर्वा संवाददाता।समर सेविल से बोरिंग करते समय मशीन और लोहे के पाइप में हाई टेंशन लाइन का करेंट आने से चार कारीगर/मजदूर चपेट में आ गए।हादसे की चपेट में आए चार लोगों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।जानकारी के मुताबिक इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जदेपुर्वा में एक ग्रामीण के यहां बोरिंग का कार्य करने को मिस्त्री और कारीगर मजदूर पहुंचे थे।जिस समय बोरिंग करने को समर मशीन से लोहे के पाइपों को जोड़कर बोरिंग का कार्य शुरू हुआ इसी दौरान निकट से गुजरी हाई टेंशन बिजली लाइन का करेंट लोहे के पाइप और मशीन में उतर आया। जैसे ही मजदूरों ने पाइप को स्पर्श किया, बिजली करेंट की चपेट में आ गए।चार मजदूर/कारीगर बिजली करेंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।बुधवार की सुबह घटित उपरोक्त घटना की जानकारी जब समर का कनेक्शन करा रहे मालिक और आसपास के ग्रामीणों को हुई तो हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी के बाद संबंधित बिजली स्टेशन पर फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद बिजली आपूर्ति को बंद किया गया।घटनाक्रम के दौरान करेंट की चपेट में आए चारो लोगों को निजी संसाधनों से उपचार हेतु तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां उनका उपचार शुरू हो सका।घायलों में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के बलेपुर्वा गांव निवासी 22 वर्षीय अमित,45 वर्षीय उदयभान,30 वर्षीय रामशंकर और जदेपुर्वा निवासी 22 वर्षीय वैभव हैं।करेंट से झुलसे एक कारीगर मजदूर की हालत चिंताजनक बनी हुई थी,जिसे रेफर करने की तैयारी थी,जबकि अन्य मजदूरों का उपचार मेडिकल कॉलेज में जारी था।घटना की जानकारी पर मजदूरों के परिजनों में हड़कंप मचा रहा।