भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मीडिया कार्यशाला के संबंध में की गई वर्चुअल बैठक
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l भारतीय जनता पार्टी कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी जनपदों के जिला मीडिया प्रभारियों एवं सह मीडिया प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान आगामी 21 नवंबर 2026 को लखनऊ में आयोजित होने वाली मीडिया कार्यशाला में सहभागिता लेकर विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही संगठन की मीडिया गतिविधियों, समाचार संकलन, सोशल मीडिया एवं मीडिया समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। महोबा जनपद के जिला मीडिया प्रभारी के दायित्व का निर्वहन करते हुए इस वर्चुअल बैठक में सहभागिता की। आगामी 21 नवंबर को लखनऊ में आयोजित मीडिया कार्यशाला में भी अन्य जनपदों के साथ हमीरपुर मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित रहेंगे।