महारानी लक्ष्मीबाई जयंती पर सपाइयों ने माल्यार्पण कर पार्क में की सफाई
-आजम खान की रिहाई पर जताई खुशी
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय हमीरपुर में वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर नगर स्थित उनके पार्क पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा पार्क में साफ-सफाई कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी युगांक मिश्रा ने महारानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस, वीरता, त्याग एवं देशभक्ति पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई का संघर्ष और मातृभूमि के प्रति समर्पण भारतीय इतिहास में सदैव गौरव और प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
कार्यक्रम के उपरांत समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान साहब की रिहाई के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और इसे उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया।
कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी युगांक मिश्रा, जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड सैयद मिस्बाहुल हसन उर्फ लाला प्रधान, नईम खान पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी, राघवेंद्र यादव ‘लकी’ नगर अध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी, रिजवान खान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, सैयद उमर जिला सचिव,देवेश निषाद सहित समाजवादी पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।