हमीरपुर: 200 साल पुराने जिला मुख्यालय को आज तक नहीं मिली रेलवे स्टेशन और मेट्रो की सुविधा, 'कानपुर से हमीरपुर मेट्रो लाओ अभियान' ने फिर उठाई आवाज।
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर।यमुना-बेतवा की संगम नगरी हमीरपुर जिला मुख्यालय दशकों से विकास की राह में आस लगाए हुए है। पत्रकारों के एक समूह द्वारा चलाए जा रहे 'कानपुर से हमीरपुर मेट्रो लाओ अभियान' ने एक बार फिर शासन-प्रशासन का ध्यान इस उपेक्षा से इस ओर खींचा है। अभियान के कार्यकर्ताओं का कहना है — _संघर्ष हमारा, सहयोग / समर्थन आपका।
अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं का कहना है कि सन् 1950 से देश में संविधान लागू है, तब से उत्तर प्रदेश का हमीरपुर जिला मुख्यालय, जो बुंदेलखंड का मुख्य द्वार है, उसे मुख्यालय बने 200 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इसके बावजूद आज तक यहां न तो कोई रेलवे स्टेशन है और न ही मेट्रो की सुविधा।
जबकि कानपुर में नौबस्ता गल्ला मंडी तक मेट्रो आ चुकी है। जिसकी महज दूरी कानपुर से हमीरपुर तक मात्र 50 किलोमीटर शेष बची है। जिसको कानपुर से हमीरपुर तक लाने में सरकार को ज्यादा बजट भी खर्च नहीं करना पड़ेगा, तब भी हमीरपुरवासी व आस-पास के क्षेत्रवासी मेट्रो की सुविधा से वंचित हैं।
पत्र में कहा गया है कि जबकि हमीरपुर जिले से केवल बेतवा नदी के खनन से सरकार को अरबों-खरबों का राजस्व प्रतिवर्ष प्राप्त होता है। फिर हमीरपुर जिला मुख्यालय आखिर मेट्रो सुविधा से उपेक्षित क्यों है? यही नहीं, वर्ष 2026 में राजस्व के मामले में हमीरपुर जिला प्रथम स्थान पर रहा है।
अभियान के कार्यकर्ताओं के अनुसार, कानपुर से हमीरपुर मेट्रो लाओ अभियान को चलते हुए लगभग 02 वर्ष हो चुके हैं। इस अभियान के तहत 12.01.2026 को मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन भेजा गया और बुंदेलखंड विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजा बुंदेला को ज्ञापन दिया गया और राज्यसभा सांसद बाबू राम निषाद जी को भी, माननीय प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया। उसके बावजूद हमारी मेट्रो की मांग को अनदेखा किया जा रहा है।
2027 चुनाव को लेकर बड़ी चेतावनी
जो भ राजनैतिक पार्टी, हमारी इस मांग को अपने वर्ष 2027 के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करेगी, हम समस्त जनपदवासी वोट और सपोर्ट करेंगे।कानपुर से हमीरपुर मेट्रो लाओ अभियान के चलते आज तारीख 19.11.2026 को प्रधान मंत्री, रेल मंत्री, भारत सरकार, और मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को द्वारा जिलाधिकारी के ज्ञापन भेजा है l साथ ही अन्य दलों के पार्टी प्रमुख नेता अखिलेश यादव, मायावती और राहुल गांधी को भी पत्र भेज कर मेट्रो मांग पूर्ति के लिए मदद मांगी है l
अभियान के कार्यकर्ताओं में ओ.पी. देहरे पत्रकार, गणेश विद्यार्थी पत्रकार, सुनील कुमार धुरिया,कुन्दन निषाद पत्रकार, जसवंत सिंह पत्रकार, शाहिद खान प्रेम चंद्र विकास तिवारी श्रीप्रकाश शुक्ला रामबाबू पत्रकार सहित अन्य लोग शामिल हैं।